सिविल अस्पताल पत्थलगांव में लगा रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव
1 मार्च से 15 मार्च तक शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति ले लिए कई संगठन के युवा,श्रीराम रक्तदान समिति,डॉक्टर एसोसियेशन समय समय पर जरूरतमंदो के लिए बढ़ चढ़कर आगे आते रहे हैं।इसी क्रम में आज भारी संख्या में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम एवम अधिकारी कर्मचारियों समेत शहर के जागरूक लोगों ने मरीजों के स्वास्थ्य लाभ हेतु अपना रक्तदान किया शिविर में करीब 20 लोगों का पंजीयन किया जा चुका था।जिसमे स्वेच्छा से 13 लोगों ने अपना रक्त दान किया एवं 4 लोगों को विभाग द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।इस दौरान बीएमओ डॉ जेम्स मिंज ने बताया कि रक्तदान ही महादान है।नियमित रूप से रक्तदान करते रहने पर व्यक्ति के शरीर में अनेकों बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है एवम नए रक्त के संचार से व्यक्ति में इम्यूनिटी पावर को बढ़ाया जा सकता है।जो सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को सिविल अस्पताल में ही रक्त उपलब्ध होने से परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।इस शिविर के आयोजन में एसडीएम रामशिला लाल,बीएमओ जेम्स मिंज,नायब तहसीलदार जानकी काठले,डॉ विकास अग्रवाल,डॉ प्रफुल्ल लकड़ा,डॉ बीएल भगत,एमएलटी भक्त वत्सल शर्मा,जय प्रकाश गुप्ता,डॉ पी. कुमार समेत अन्य डॉक्टरों एवं नर्सों की टीम मौजूद रही।वहीं रक्तदान करने वालों में महिला आरएचओ सिलेसियन मिंज,डॉ आशीष अग्रवाल ,एमएलटी आर के बर्मन,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ललित यादव,परमानंद यादव, कोतबा से आरएचओ कैलाश डनसेना,डॉ जयेश साहू समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आगामी 15 मार्च को पत्थलगांव के युवाओं द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है।जिसमे शहर सहित आसपास क्षेत्रों के युवाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओ,व्यवसायियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button