ट्रेलर से सरिया चोरी एवं मृतक के शव मिलने के बाद ट्रक से सरिया चोरी करने एवं हत्या करने की मामले पर उलझी पुलिस परिजनों ने लगाए कई सारे आरोप

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव – रायगढ़ जिंदल स्टील प्लांट से सरिया लोडकर प्रयागराज के लिए रवाना हुवे टेलर क्रमांक सीजी 04 एल क्यू 8575 के चालक राजेश कुमार पिता चन्द्रवती राम निवासी आजमगढ़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लुड़ेग झंडा घाट के जंगल मे लाश बरामद हुई है, बदमाशो ने चालक के शव को कपडे में लपेट कर सडक से घसीटकर निचे घाट में फेंक दिया था शव की स्थिति को देखते हुवे शव के सप्ताह भर पुराने होने का अंदेशा लगाया जा रहा है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही शव की सही स्थिति का आंकलन किया जा सकता है

, जानकारी के मुताबिक़ रायगढ़ जिंदल स्टील प्लांट से सरिया लोडकर प्रयागराज के लिए रवाना हुवे टेलर क्रमांक सीजी 04 एल क्यू 8575 के गायब होने के बाद चालक के परिजनों एव टेलर मालिको द्वारा रायगढ़ से पत्थलगांव तक के प्रमुख जगहों पर स्थापित कैमरों के फुटेज एव रास्ते के होटल और ढाबों पर तलाश शुरू करने पर ट्रेलर पत्थलगांव शहर होते हुवे तमता के रास्ते लुड़ेग झंडा घाट के रास्ते होते हुवे आख़िरकार बागबहार की तरफ रास्ते में लावारिस खड़ी मिली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस को डूमरबहार इलाके में टेलर से सरिया खाली होने एव सरिया काटकर छिपाए जाने की जानकारी मिली थी कथित तौर पर सरिया को बेचने के फिराक में घुम रहे डूमरबहार इलाके से ही एक संदिग्ध व्यक्ति को भी बागबहार थाना में पूछताछ के लिए लाया गया था। अंदेशा जताया जा रहा है। की चालक के रायगढ़ से निकलते ही रास्ते में ही चालक की हत्या कर वाहन में रखकर पत्थलगांव शहर होते हुवे तमता के रास्ते लुड़ेग झंडा घाट तक लाकर फेंक दिया गया हो
पत्थलगांव थाना परिसर में पड़ा है छड़ व जंजीर का टुकड़ा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव पुलिस कई दीन पूर्व ही लगभग कुछ छड़ जब्ती कर पत्थलगांव थाना परिसर में रखा है, जबकि सप्ताह भर से गायब हुवे सरिया एवं टेलर समेत चालक की सूचना पुलिस बता नही पा रही ऐसे में सप्ताह भर पूर्व सरिया की जब्ती बनाने के बाद पुलिस ने आखिरकार जिस जगह से सरिया की जब्ती बनाई उस संदिग्ध जगह से गहन पूछताछ एवं संदिग्धों की धरपकड़ क्यों नहीं कि यह बड़ा सवाल है। मृतक के पुत्र सुमित कुमार का आरोप है। कि गायब टेलर, चालक व सरिया के संबंध में पुलिस को पत्र सूचना देने के बावजूद पुलिस ने आखिर तक पुलिस द्वारा किए गए सरिया जब्ती की जानकारी उनसे क्यो छुपाए रखी। आरोप है। कम्पनी के सुपरवाइजर के अनुसार लगभग 12 टन सरिया टेलर से गायब है। और पुलिस ने बेहद ही कम मात्रा की जब्ती बनाई है। गायब हुए संपूर्ण सरिया की खोज पुलिस के लिए जांच का विषय है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी भारी मात्रा में सरिया जैसे वजनी सामान को खपा पाना किसी भी गिरोह के लिए इतना आसान नहीं है।
कटारिया ट्रांसपोर्ट एंड कंपनी सुपवाईजर मिथलेश पांडे ने बताया की पत्थलगांव पुलिस ने जिस जगह से 22 फरवरी को लावारिस बताकर सरिया की जब्ती बनाई है। वह थाना क्षेत्र पत्थलगांव थाना क्षेत्र से नहीं आता , डूमरबहार पंचायत बागबहार थाना क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया की जप्त किए गए माल को दो टुकड़ों में पुलिस ने मौके पर खड़े होकर कटवाया जो की गलत है। जब्त किए माल का स्वरूप परिवर्तित नही किया जा सकता उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक उनका एफआईआर दर्ज नहीं किया है। और सरिया जब्ती की बात आखिर तक पुलिस ने उनसे छुपाए रखा सरिया जब्ती की सूचना उन्हें पंचायत के सरपंच एवं पंचायत के अन्य ग्रामीणों के माध्यम से मिली है। जिनकी उन्होंने वीडियोग्राफी भी की है। बहरहाल पूरे मामले में पत्थलगांव पुलिस की भूमिका को लेकर संदेह व्याप्त है।
सरगुजा आईजी रामगोपाल गर्ग ने ट्रेलर, सरिया और ड्राइबर के मीले शव को लेकर कहा कि रायगढ़ से निकले ट्रेलर ड्राइबर की कहा और किसने हत्या की है। साथ ही उसमें लदे सरिया को लेकर जो सवाल सामने आ रहे है। उन हर पहुलुओ तक पुलिस जरूर पहुचेगी हम इस अपराध से जुड़े हर ब्यक्ति को जरूर पकड़ेंगे।
जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर से सरिया भरे ट्रेलर से सरिया चोरी एवं चालक के हत्या के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक का आखरी लोकेशन घरघोड़ा दिखा रहा है। इसके लिए हमारे द्वारा रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक से भी बात हो रही है। एवं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है । वही पत्थलगांव पुलिस द्वारा गैस कटर से सरिया को काटकर लाने के संदेहास्पद बात पर उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किसी भी सामान को जब्ती करने के लिए उसके स्वरूप का परिवर्तन नहीं किया जा सकता यदि विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ती है। तो पुलिस को मौके पर दो सक्षम गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर ही ऐसा कुछ किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से जांच करने की बात कही है।
पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल ने
सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। जल्द ही इस हत्या से जुड़े सभी आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी उन्होंने बताया कि लावारिस हालत में मिले सरिया की जब्ती को लेकर पत्थलगांव पुलिस से जवाब मांगा है। साथ ही उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।
बहरहाल बेकसूर चालक की हत्या से जुड़े इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना पनपती नजर आ रही है। लोगों का कहना है। कि इसी तरह अपराध बढ़ते रहे तो भविष्य में उनका इस क्षेत्र में रोजगार करना मुश्किल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button