विधायक कार्यालय का घेराव करने आये भाजपाईयों को भजिया एवं रसना का व्यवस्था कर विधायक यु डी मिंज ने की अनूठी पहल

मुकेश अग्रवाल
कुनकुरी
कुनकुरी विधायक यु डी मिंज के कार्यालय का घेराव करने भाजपाई नेताओं की अगुवाई में हजार की तादाद मे भीड़ आज कुनकुरी ब्लॉक ऑफिस स्थित विधायक कार्यालय घेरने आयी जहां विधायक के दिशा निर्देश पर घेराव करने आये सभी सम्माननीय नेताओं कार्यकर्ताओं को भरी दुपहरी में मिठा एवं ठंडा रसना के साथ गर्मागर्म भजिया एवं चटनी की व्यवस्था कर सभी का दिल जीत लिया!विधायक कार्यालय का घेराव करने भाजपा के जशपुर प्रमुख नेताओं सहित कुनकुरी विधानसभा से हजारों भाजपाई कार्यकर्ता शामिल हुए , वहीं विधायक कार्यालय के बाहर विधायक यु डी मिंज के कार्यकर्ताओं ने सबको भजिया खिलाने एवं रसना पिलाने का जिम्मा लिया था, विधायक यु डी मिंज अपने अलग अंदाज़ की वजह से जिले के सबसे पसंदीदा विधायक बने हुए हैं विधायक कार्यालय का घेराव करने मुख्य रूप से विष्णु देव साय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नितिन राय,पूर्व महामंत्री भरत सिंह जिला भाजपा से पूर्व पर्यटन अध्यक्ष कृष्ण कुमार् राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कुनकुरी मंडल पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित अनेक नेताओं सहित हजारों की तादाद मे ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हुए दबी जुबान से कइयों ने कहा भी विधायक हो तो यु डी मिंज जैसा जिसने विरोधियों के स्वागत की जोरदार तैयारी रखी, विधायक एवं संसदीय सचिव यु डी मिंज के इस कार्य की प्रशंसा विरोधी भी करते हैं तैनात पुलिस एवं अन्य जवान भी बंदी की वजह से भूख से व्याकुल भजिया खा अपनी भूख शांत की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button