अखिल भारतीय संत समूह पदयात्रा का पत्थलगांव में किया भव्य स्वागत? शनि मंदिर प्रांगण में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में संत ने किया हिंदुओं को जागृत?

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव- अखिल भारतीय संत समाज के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओं से संतों का पद यात्रा शुभारंभ हुआ है, जो 19 मार्च को रायपुर में विशाल संत सम्मेलन से समापन होगा। इसकी शुरुआत सोगड़ा से रायपुर के लिए पदयात्रा से हुई। यात्रा के पत्थलगांव पहुंचते ही सैकड़ों लोगों ने संत समूह का भव्य स्वागत किया।सोगड़ा से रायपुर तक जाने वाली यात्रा के प्रमुख और गुरुकुल तुरंगा जिला रायगढ़ के संचालक आचार्य राकेश ने यात्रा के संबंध में बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश को हिंदू राष्ट्र बनाना, गांव-गांव में हिंदुओं के प्रति जन-जागरण, धर्मांतरण पर रोक, जात-पात को दूर करने जैसे अन्य विषयों को लेकर छत्तीसगढ़ के 4 जगहों से संतों की पदयात्रा का शुभारंभ हुआ है।
18 मार्च को सभी संतों की पदयात्रा का समागम रायपुर में होगा और रायपुर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मांग की जाएगी। पदयात्रा कुनकुरी कांसाबेल होते हुवे पत्थलगांव पहुंचा। यात्रा के दौरान पत्थलगांव में भोजपुरी समाज द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय सिंग समेत समाज के अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल संतो का पुष्प हार से स्वागत किया गया। संत यात्रा बाजे गाजे के साथ स्थानीय शनि मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां हिंदू संगठन के लोगों ने संत यात्रा का स्वागत किया गया शनि मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं नागरिक मौजूद रहे जहां हिंदू एकता का परिचय देते हुए सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाते रहे कार्यक्रम स्थल पर रामू शर्मा ,विशु शर्मा ,रोशन प्रताप सिंह, पवन अग्रवाल अंकित बंसल, आयुष अग्रवाल ,आदित्य मिश्रा, दीपेश रोहिल्ला सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button