आदर्श दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में महाशिवरात्रि की रही धूम कॉलोनी वासियों ने रुद्राभिषेक कर मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव में जहां एक और पत्थलगांव के सबसे प्राचीन मंदिर किलकिलेश्वर धाम में महाशिवरात्रि का पर्व हजारों शिव भक्तों की उपस्थिति में मनाया गया वहीं दूसरी ओर आदर्श दीनदयाल आवासी कॉलोनी मदनपुर इंजको में कॉलोनी वासियों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर महाशिवरात्रि पर्व को मनाया गया जहां पत्थलगांव के प्रख्यात पंडित विनय महाराज द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच संपन्न करवाया गयावही कॉलोनी वासियों द्वारा ईला के रामायण मंडली को बुलाकर रामायण एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ।भजन कीर्तन के पश्चात कॉलोनी वासियों ने भंडारे का भी आयोजन किया आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि हमारी कॉलोनी का पहला वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व मना रहा है कॉलोनी वासियों में भगवान शिव के पूजा अर्चना को लेकर काफी उत्साह पूर्ण माहौल में मनाया गया है जहां कॉलोनी का हर व्यक्ति महिला पुरुष एवं बच्चों ने भगवान शिव की पूजा आराधना एवं रुद्राभिषेक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना संपन्न कराने में मयंक, विजय पेंटर ,संतोष जायसवाल ,यादव जी सहित सभी कॉलोनी वासियों ने अपनी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button