लाखों रुपए की लूट के चार आरोपियों को चंद दिनों में पुलिस द्वारा पकड़ने पर पत्थलगांव अग्रवाल सभा द्वारा पत्थलगांव थाने को पांच हजार नगद इनाम देकर बढ़ाया हौसला

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में चंद दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ साइकिल स्टोर के संचालक राहुल अग्रवाल से शहर के बीचो बीच काले पल्सर मोटर मोटरसाइकिल सवारों ने लाखों रुपए की लूट कर फरार हो गए थे जिसको लेकर नगर में भय का माहौल पैदा हो चुका था जिसको लेकर पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के साथ पूरे स्टाफ ने घटना को चैलेंज के रूप में लिया था जिसका परिणाम आज देखने को मिला एवंलूट के चार आरोपियों को पुलिस ने मय माल सहित धर दबोचा लूट के 3 आरोपी भानु यादव निवासी गाला, कलेश्वर यादव महेशपुर टांगरपानी, भुनेश्वर खुटिया कदम डोढी कापू एवं एक अपचारी बालक को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है जहां उक्त आरोपियों द्वारा विगत कुछ माह पूर्व पाकर गांव निवासी राजेंद्र अग्रवाल से भी इसी अंदाज में लूट की थी जो इन्हीं आरोपियों द्वारा घटना कार्य करना स्वीकार किया ।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, संरक्षक रामलाल अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल ,मधुसूदन गोयल एवं अन्य अग्रवाल सभा सदस्यों द्वारा पत्थलगांव पुलिस को गुलदस्ता भेंट करते हुए ₹5000 नगद इनाम देकर पत्थलगांव पुलिस का हौसला बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button