शिव पार्वती विवाह को लेकर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा? हजारों की संख्या में भक्तों का उमड़ा सैलाब

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में शिव पार्वती विवाह को लेकर कई दिनों से चली आ रही युवाओं की तैयारियों ने आज अपना रंग दिखाना शुरू किया जहां शिव पार्वती कीऐतिहासिक रैली निकली जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने अपनी भागीदारी निभाई जहां शिव पार्वती विवाह में बैंड बाजे की धुन पर शिवभक्त बाराती बनकर नाचते नजर आए वही ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय द्वारा भी शिव पार्वती की जीवंत झांकी निकाली गई वही दिल्ली मेरठ से आए कलाकारों ने शिव भक्तों के लिए शिव बाबा की अद्भुत वेशभूषा धारण किए भांग गांजा के साथ शिव का रूद्र रूप दिखाते हुए शिव का डांस किया वही झारखंड से आए हुए डीजे के कलाकारों ने राक्षसों के रूप में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दीआज पूरा पत्थलगांव नगर शिव के जयकारे से गूंज ते हुए भक्तों के रूप में दिखाई दिया जहां सड़कों पर महिलाएं बच्चे एवं युवाओं की टोली शिव पार्वती विवाह पर नृत्य करती हुई नजर आई जहां सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं बची थी हर कोई शिव पार्वती विवाह में अपनी जमकर भागीदारी निभा रहा था

पूरा शहर इस ऐतिहासिक शिव पार्वती विवाह का गवाह बना। भगवान शिव रुद्राभिषेक में सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पूरे मंत्रोचार के बीच शिव का रुद्राभिषेक लाइव तरीके से किया गया
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एसडीओपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button