शिव पार्वती विवाह के लिए अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव ने संभाला मोर्चा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
महाशिवरात्रि के दिन पत्थलगांव में होने वाले शिव पार्वती विवाह के लिए जहां पत्थलगांव के नागरिकों के साथ युवाओं ने कमर कस कर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं वही पत्थलगांव की अग्रवाल महिला मंडल द्वारा भी शिव पार्वती विवाह के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है। महिला मंडल की अध्यक्षा पूजा अग्रवाल ने बताया कि शिव पार्वती विवाह के दिन प्रत्येक घर से एक छोटे बच्चे को भगवान की वेशभूषा में शोभायात्रा में सम्मिलित किया जावेगा वही शोभायात्रा के दौरान जगह जगह शोभा यात्रा का फूलों और दीपक से स्वागत किया जावेगा एवं हर घर के सामने 11 दीप जलाकर स्वागत करने के लिए भी महिला मंडल ने निर्णय लिया है ।महिला मंडल के द्वारा शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं की भागीदारी की भी बात कही गई हैं ।पत्थलगांव के शिव पार्वती विवाह समिति के सदस्यों द्वारा मेरठ, यूपी ,दिल्ली से झांकी बुलाई गई है जो नगर के लिए आकर्षण का केंद्र होगी वही शिव का रुद्राभिषेक भी लाइव तरीके से किया जावेगा ।बाजे गाजे ,करमा नृत्य के साथ स्पेशल डीजे को भी बाहर से बुलवाया गया है शिव पार्वती विवाह के दिन पत्थलगांव में मेले का भी आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button