शिव पार्वती विवाह को लेकर पत्थलगांव पुलिस थाने में हुई शांति समिति की बैठक

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में महाशिवरात्रि के दिन होने वाले शिव पार्वती विवाह को लेकर शांति समिति की बैठक पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल ,एसडीओपी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के मौजूदगी में स्थानीय नागरिक एवं शिव पार्वती विवाह समिति के सदस्यों की उपस्थिति में की गई।शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि शिव पार्वती विवाह के लिए शोभा यात्रा सायं काल 4:00 बजे निकाली जावेगी शोभा यात्रा रायगढ़ रोड स्थित नर्वदेश्वर मंदिर से होते हुए रायगढ़ रोड, अंबिकापुर रोड, जसपुर रोड होते हुए स्थानीय सतनारायण मंदिर में समापन की जावेगी जहां सतनारायण मंदिर में रात्रि 8:00 बजे से विधि विधान से पूजा पाठ कि पश्चात अविरल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। पत्थलगांव एसडीएम रामशिलालाल ने समिति के सदस्यों से शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालने की बात कही है वही पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ने शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने की बात कही है। शांति समिति की बैठक में शिव पार्वती विवाह समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (रामलाल )सचिव राकेश अग्रवाल (बालाजी स्टोन) कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल (मनोकामना )मधुसूदन गोयल श्याम शर्मा, रामनिवास जिंदल श्याम नारायण गुप्ता, दिनेश अग्रवाल ,आयुष बंसल , अवधेश गुप्ता, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button