बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परिणाम हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमता एवं शासकीय हाई स्कूल खारढोढी़ का विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
आज पत्थलगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमता एवं शासकीय हाई स्कूल खारढोढी़ में 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्ति हेतु बच्चों को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण । विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत द्वारा आज दिनांक 13-02- 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमता एवं शासकीय हाई स्कूल खारढोढी़ के शिक्षकों एवं बच्चों से बात कर मिशन 40 डेज के क्रियान्वयन एवं शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित किया गया। जिला कलेक्टर महोदय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत-जशपुर के निर्देश के परिपालन में जिले में बोर्ड परीक्षा में
बच्चों का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के संदर्भ में बच्चों में लेखन क्षमता के विकास, साप्ताहिक टेस्ट, संडे क्लास , बच्चो की 100% उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाकर प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किये जाने, एवं मिशन 40 डेज के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान श्री डीआर भगत द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि परीक्षा से डरे नहीं सभी प्रश्नों का अच्छे ढंग से हल करें। तथा शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि पूर्व 03 वर्ष के प्रश्न पत्रों का प्रत्येक विद्यार्थियों को हल करा कर अभ्यास करावें जिससे कि विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा लिखने का अनुभव हो सके तथा समय से परीक्षा के समस्त प्रश्नों का जवाब दे सकें। समस्त छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा उच्चतर परिणाम शुभकामनाएं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button