पत्थलगांव में होगी शिव पार्वती की विवाह की धूम ??महाशिवरात्रि पर्व पर पत्थलगांव में सजेगा मेला



✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव हमेशा से ही धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए लगातार सुर्खियों में रहा है यहां हर समाज हर वर्ग के लोगों में ऐतिहासिक आयोजन करने की होड़ लगी हुई रहती है जहां पत्थलगांव के हिंदू युवाओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन करने के लिए ठाना गया है
जिसमें पत्थलगांव महाशिवरात्रि पर्व के अध्यक्ष का दायित्व मुकेश अग्रवाल (रामलाल),( सचिव) राकेश जिंदल( बालाजी स्टोन क्रेशर), कोषाध्यक्ष आलोक (मनोकामना ड्रेसेस) को दायित्व सौंपा गया है इसके साथ ही पत्थलगांव युवा लोगों का बढ़-चढ़कर सहयोग शिव पार्वती विवाह के लिए मिल रहा है ।आलोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 18 तारीख को महाशिवरात्रि के मौके पर शिव पार्वती का विवाह इंद्र देवता ,लक्ष्मी नारायण एवं अन्य भगवान की उपस्थिति में किया जावेगा ।शिव पार्वती विवाह पर विशेष प्रकार के साज सज्जा की जावेगी ।शिव पार्वती विवाह के लिए शोभा यात्रा रायगढ़ रोड स्थित नर्मदेस्वर शिव मंदिर से झांकी निकलते हुए जसपुर रोड, अंबिकापुर रोड होते हुए स्थानीय सत्यनारायण मंदिर में जाकर समापन की जावेगी जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है ।इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम रूप में चल रही है सभी युवा साथी कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
शिव पार्वती विवाह में मेरठ दिल्ली की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र
शिव पार्वती विवाह के लिए शोभायात्रा में दिल्ली मेरठ से आए दर्जनों कलाकारों द्वारा जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र होगी ।जिसमें जिसमें देवताओं की जीवंत झांकी सभी को देखने को मिलेगी।
बनारस से आए पंडितों द्वारा लाइव चलित रुद्राभिषेक जो मंत्रोचार के बीच संपन्न किया जावेगा जिसका भी आकर्षण देखने लायक होगा। इसके अलावा शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ी करमा नृत्य, डीजे एवं रंगीन लाइटों से शोभा यात्रा अपने आप में अद्भुत होगी एवं इस दिन नगर में मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ अन्य व्यंजन का भी लुफ्त नगर के लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी उठा सकते हैं।