मोर आवास मोर अधिकार” अभियान के तहत ग्राम बटुराबहार में हुआ कार्यक्रम

“मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । मोर आवास मोर अधिकार के तहत पत्थलगांव के बटुराबहार में चौक समीप आज बुधवार को भाजपाइयो ने पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, डॉ बीएल भगत,सुरेंद्र बेसरा,रूपसिंह राठिया,सरपंच जयसिंह पैंकरा,अंकित बंसल,नरेश यादव,महेश यादव,दीपिका अघरिया,सीता मोदी,प्रभारी अमरजीत बाज समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ बीएल भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गरीब परिवार से आते है। उन्होंने गरीबी देखी है तब आज जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे है।उनकी पहली सोच गरीबों के लिए रोटी कपड़ा और मकान की चिंता करना ही है। छग में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नेताओं अधिकारियों के पास काम करने के लिए बार बार गुहार लगाया जाता है।चुनाव के वक्त अनेकों वादे किए जाते है मगर आमजनों की समस्याओं को दूर करने में यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। आज जिले में सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि ग्रामीणों को स्वयं श्रमदान देकर रोड बनाना पड़ रहा है। पत्थलगांव क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में पीएम आवास के तहत करीब 43 हजार मकान आज अधूरे है। बरसात में जो हाल गरीबों का होगा उसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा जनहित के मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं इस सरकार का 10 दिन के अंदर में कर्जमाफी करेंगे कहा गया था मगर सिर्फ कागजों तक ही कर्जामाफी सीमित और सरकार नाम मात्र के लिए अपने चहेतों का कर्जमाफ करने में लगी है। आगामी दिनों इस अभियान को लेकर रायपुर में प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा जिससे सरकार के कानों तक जनता की बात पहुंचे और आवास से वंचित हितग्राहियों को उनका पक्का मकान मिल सके।आगे उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता का वादा करने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरीब युवाओं को ठगने का काम किया है। अनेकों विधवाओ के पेंशन, वृद्धों के पेंशन की राशि बढ़ाकर देने में यह सरकार फेल है। यह अभियान निश्चित ही मिल का पत्थर साबित होगा और इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में दरकिनार किया जाएगा।

महामंत्री रूपसिंह राठिया ने कहा कि 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाएं लागू की। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है उनका सपना है की किसी भी गरीब का मकान कच्चा ना रहे। मगर छत्तीसगढ में भूपेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 36 वादे किए जिसमे उन्होंने एक भी वादा शत प्रतिशत पूरा नहीं किया। लोगों का बिजली बिल डबल,तिबल और चौगुना आ रहा है। एकल बत्ती कनेक्शन वालों का भी बिजली बिल नहीं पटाने पर अधिकारी बिजली काट देने पहुंच जा रहे है। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में ऐसी सरकार चुने जो आपका सहारा बने। इस अभियान के तहत आवास का फार्म भरा जा रहा है। जिसे प्रदेश नेतृत्व में भेजा जाएगा। पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों के लेकर कार्यकर्ता प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। यह अभियान ग्राम पंचायत जा जाकर भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया है।इस आंदोलन के आगाज से यह सरकार भयभीत हो चुकी है।इस अभियान का रूप देखते हुए अब कुछ हितग्राहियों के खातों में किस्ते आनी चालू हुई है।जरूर ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराएगा और इस भ्रष्ट सरकार को कुर्सी से उखाड़ फेकेंगे।

सुरेंद्र बेसरा ने कहा कि इस देश में 70 साल तक कांग्रेस की सरकार रही किसी ने नहीं सोचा शौचालय बनवाया जाए जो की गरीब ग्रामीणों के लिए एक भयंकर समस्या थी। प्रधानमंत्री एक गरीब परिवार से आते है उन्होंने घर घर शौचालय दिया। दूसरा कार्य घर घर गैस सिलेंडर दिया और माताओं बहनों को धुएं दे दूर किया ताकि सही समय तक खाना मिल सके और बच्चे सही समय पर स्कूल जा सके। मोदी सरकार ने गर्भवती महिलाओं को 5 हजार देने की घोषणा की। झोपड़ी में रहने वाले की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री ने आवास की व्यवस्था की। उसी के तहत आज हम इस अभियान को प्रदेश भर में चला रहे है। कांग्रेस ने गरीबी बनाकर रखने का कार्य किया और भाजपा ने गरीबी दूर करने का काम किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो आवास की घोषणा की गई थी पूर्व में मुख्यमंत्री रमन सिंह के काल में कई मकान बने। हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने 36 वादों में से एक भी वादा पूरा करने में विफल है। गरीबों के आवास योजना की राशी भी वापस भेज दी गई। जिससे कई हितग्राहियों के मकान आधे अधूरे पड़े है। आलम यह है कि अब स्वयं से लोगों को कर्जा लेकर मकान बनवाना पड़ रहा है। यह सरकार झूठ फरेब में लगी है। किसी भी युवक के पास बेरोजगारी भत्ता नहीं आया है। छग प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार की योजना बताकर वाहवाही लूट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button