भारत जोड़ो यात्रा की सहभागी रत्ना पैंकरा हुआ स्वागत, महिला कांग्रेस ने पत्थलगांव में किया आयोजन

,, मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव–भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर वापस लौटने पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रत्ना पैंकरा का महिला कांग्रेसियों ने आत्मीय स्वागत किया। इसे कांग्रेस के साथ ही जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए महिलाओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में देश भर से कांग्रेसी नेता शामिल हुए। जशपुर जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्ना पैंकरा भी इनमें से एक हैं वे उन 117 चुनिंदा कांग्रेसियों में से हैं जिन्होंने 7 सितंबर से 30 जनवरी तक चली इस पूरी पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 3570 किमी की पदयात्रा की और 30 जनवरी को राहुल गांधी के द्वारा कश्मीर के लाल चैक में झंडा फहराए जाने के बाद वापस लौटी हैं। हजारों किमी लंबी पदयात्रा में उनकी भागीदारी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और इसने यहां के कांगे्रसजनों में भी उत्साह का संचार हुआ। यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर लौटने को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को उनका अभिनंदन किया गया। इसे लेकर विश्राम गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, युवक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता,महिला कांग्रेस की ब्लाॅक अध्यक्ष अनिता खाखा,पाकरगांव सरपंच श्रीमती धनमति प्रधान,नगर अध्यक्ष सरोज बड़ा,पार्षद मेरी तिर्की, बीडीसी बिंदिया भगत, जसनीता,अनिता तिग्गा,पूनम खलखो,साधराम लकड़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश यादव, उपसरपंच राजेन्द्र बेहरा,उमेश मुड़ा, राफेल लकड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जनपद सदस्य अजय सिंह राजपूत ने किया। यहां उपस्थित कांग्रेस जनों ने फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर रत्ना पैंकरा का अभिनंदन किया। इस दौरान सुश्री पैंकरा ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए यात्रा के संस्मरण उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा में उन्होंने करीब 13 राज्यों का भ्रमण किया। इस दौरान अलग-अलग जगह के लोगों से मुलाकात और उन्हें जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पांच माह की यात्रा के दौरान लोगों ने कांग्रेसजनों का बहुत उत्साह से स्वागत किया। प्रत्येक पड़ाव पर हजारों और लाखों की भीड़ यात्रा के समर्थन में इकट्ठा हो जाया करती थी। इससे राहुल गांधी और कांग्रेस के संदेश को देश भर में पहुंचाने का अवसर मिला। उन्होंने लाल चौक में ध्वजारोहण के दौरान राहुल गांधी द्वारा भारी बर्फबारी के बीच संबोधन और इसे लेकर लोगों में उत्साह के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए इसे एक अविस्मरणीय यात्रा बताया। पाकरगांव सरपंच श्रीमती धनमति प्रधान ने इसे जिले के कांग्रेसजनों के लिए उपलब्धि बताते हुए इसे प्रेरणास्त्रोत बताया। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने इसे रत्ना पैंकरा की संघर्षशीलता का परिचायक बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सुश्री रत्ना पैंकरा ने इस पदयात्रा के चुनिंदा यात्रियों में शामिल होकर जिले के कांग्रेसियों को गौरवान्वित किया है। आभार प्रदर्शन ब्लाॅक अध्यक्ष अनिता खाखा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button