ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय आवर्त सारिणी दिवस का आयोजन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय आवर्त सारिणी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं सिमरन गंधर्व,सिमरन यादव,शिल्पी,पिंकी व चांदसी द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम की आयोजक प्रो अनुपमा प्रधान, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग ने आवर्त सारिणी दिवस व इसके महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी।इसके बाद सुश्री पूनम चौहान ज.भा. शिक्षक रसायन ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आवर्त सारिणी के क्रमिक विकास और वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में बताया। सुश्री जागृति पैंकरा ज.भा. शिक्षक रसायन द्वारा नए तत्वों की खोज व उनके नामकरण से संबंधित रोचक जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक आवर्त सारिणी प्रश्नमंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें गौरव अग्रवाल व अभिषेक, बीएससी तृतीय वर्ष की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो एस के मारकंडे विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र द्वारा सभी विद्यार्थियों को तत्वों के अच्छे गुण अपनाते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गयी। अंत प्रो अनुपमा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ के प्रो दीप्ती रानी मिंज, विक्रांत मोदी,नीलम मंडावी ,अनिल सिंह, गीतांजलि प्रधान,शुभलया प्रधान, हूमी सिंह, सतीश खलखो ,बसंत यादव व अजय साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की तैयारी में एमएससी रसायन चतुर्थ सेमेस्टर के सरिता यादव, दामोद भगत,सुनील पैंकरा, हेमलता, धनेश्वरी, चितरंजन, गोपाल व मंजू पटेल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button