राज्य स्तरीय शिविर में विद्यालय छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में किए हुनर पेश ?महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव

Related Articles

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव रासेयो इकाई के स्वयं सेवक कौशल्या नाग व अंकिता बड़ा राज्य स्तरीय शिविर में भागीदारी पश्चात सकुशल महाविद्यालय वापसी पर रासेयो द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के संगठन व्यवस्था में यह शिविर खमरिया जिला दुर्ग में 28 जनवरी से 03 फरवरी के मध्य आयोजित था ।इस शिविर में महाविद्यालय पत्थलगांव रासेयो इकाई के दो बेटियां कौशल्या नाग बी ए द्वितीय वर्ष व अंकिता बड़ा बी एस सी प्रथम वर्ष के स्वयं सेवकों ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि शिविर के सभी

गतिविधियां बौद्धिक चर्चा,रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता,ग्रामीण खेल विधा में भी बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन की है। कौशल्या व अंकिता गायन व नृत्य जैसे सांस्कृतिक कला के क्षेत्र में अच्छे प्रस्तुति देने में माहिर हैं। अनेक कलाओं में परिपूर्ण होने के कारण ही उन्हे इस शिविर में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था। कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों में सामाजिक मामलों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के आदत का विकास हुआ है और सदैव सभी कार्यक्रमों में अगुवाई करते हैं।दोनो स्वयं सेवकों के वापसी पर महाविद्यालय के सभागार में समारोह का आयोजन कर तथा उन्हें शाल श्रीफल व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डी के अंब्रेला ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में छात्र छात्राओं को सेवा भावना के साथ साथ पढ़ाई व परीक्षा के प्रति भी जागरूक रहने आगाह किया।अभी का दौर परीक्षा का है समय सारिणी अनुरूप सभी विषयों की तैयारी करने और सफलता को अंतिम ध्येय के रूप में रखने का सलाह दिया।उद्बोधन की कड़ी में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा राय सर ,प्रो कांत ,प्रो अनुपमा प्रधान ,प्रो भगत ,प्रो लकड़ा श्री संजय बघेल अपने अपने तरीके से स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। कु कौशल्या नाग व अंकिता बड़ा को महाविद्यालयीन अधिकारियों एवम कर्मचारियों द्वारा शुभकामना व बधाई दी गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के अतिरिक्त भूतपूर्व स्वयं सेवक भी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे तथा सभी ने दोनो स्वयं सेवकों को गुलदस्ते भेटकर शुभकामना व बधाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button