धरमजयगढ़ से पत्थलगांव करोड़ों रुपए के स्टेट हाईवे के निर्माण में गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग करोड़ों की सड़क की गुणवत्ता पर लग रहा प्रश्नचिन्ह

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
धर्मजयगढ़ से लेकर पत्थलगांव तक कई सालों से जर्जर सड़क का दश झेल रहे नागरिकों को तब खुशी का अनुभव हुआ जब धर्मजयगढ़ से लेकर पत्थलगांव तक स्टेट हाईवे का निर्माण शुरू किया गया किंतु नागरिकों की खुशी तब हवा हो गई जब करोड़ों रुपए का स्टेट हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा सड़क निर्माण में गुणवत्ता हीन मटेरियल का उपयोग करना शुरू किया गया सड़क निर्माण में डाली जा रहीमुरूम की जगह मिट्टी एवं बड़े-बड़े बोल्डर जो सड़क पर बिछाकर सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं ।जहां सड़क पर मिट्टी बिछाने के कारण धूल का गुबार नागरिकों को चलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैधूल के गुब्बार से नागरिकों का जीना हराम हो चुका है बांकारूमा के समीप श्रीजी कंपनी के ठेकेदार द्वारा मिट्टी एवं बड़े-बड़े बॉर्डर युक्त मटेरियल डाला जा रहा है। जिस के संबंध में साइट इंजीनियर दुर्गेश तिवारी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मिट्टी डालें या मुरूम सभी मटेरियल एक होते हैं मिट्टी की क्वालिटी भी अच्छी है एवं बड़े-बड़े बोल्डर के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली ।जब उनसे मौके पर उच्चाधिकारियों के नंबर की मांग की गई तब उन्होंने नंबर देने से भी इनकार कर दिया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साइट इंजीनियर एवं ठेकेदार की किस तरह मिलीभगत से नागरिकों की गुणवत्ता से मिलने वाली करोड़ों रुपए की सड़कों पर किस तरह बट्टा लगाया जा रहा है। जहां शासन द्वारा करोड़ों रुपए सड़कों के लिए दिए जाते हैं किंतु साइड पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गुणवत्ता से समझौता करते हुए सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी एसडीओ बरवा से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि मैं आज ही बांका रूमा क्षेत्र के दौरे से लौट कर आया हूं मेरे द्वारा मिट्टी एवं बड़े-बड़े बिल्डरों को जो गिराया गया है उसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा इसका पालन नहीं करने पर पेमेंट रोक दिया जावेगा कह कर बताया गया ।
आखिर अधिकारियों द्वारा सड़क बनने के बाद पेमेंट रोकने से क्या सड़कों की गुणवत्ता फिर से वापस लौट पाएगी या यूं ही गुणवत्ता से समझौता करते हुए नागरिकों के पैसे पर डाका डाला जाता रहेगा???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button