पत्थलगांव विधायक ने दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा कॉलोनी वासियों ने हाउसिंग बोर्ड में समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामपुकार सिंह का आगमन आदर्श दीनदयाल आवास कॉलोनी मदनपुर इंजको मे हुआ जिसमें आदर्श दीनदयाल आवासी कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।

इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा कॉलोनी के सफाई से संबंधित समस्या एवं कॉलोनी के अंबिकापुर डिवीजन में हस्तांतरण होने के पश्चात सफाई कर्मी को हटा दिए जाने की शिकायत एवं आवश्यक मांग से विधायक को अवगत कराया गया जिसमें विधायक द्वारा कॉलोनी में सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा की गई एवं इसके लिए हाउसिंग बोर्ड से तत्काल जमीन उपलब्ध कराने की बात कही एवं सफाई से संबंधित समस्या तथा सफाई कर्मी को हटाए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई तथा इसके निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा से पर्सनली बात कर समस्या को दूर कराने की बात कही है कार्यक्रम के अंत में कालोनी के समस्त रहवासियों के द्वारा विधायक का तहे दिल से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट की गईl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button