थाना पत्थलगांव को मिला वाटर कूलर व आरओ

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड (माइक्रोफाइनेंस) द्वारा थाना पत्थलगांव को वाटर कूलर व आरओ उपलब्ध कराया है ,जिसका उदघाटन 27-1-2023 शुक्रवार को थाना प्रभारी भास्कर शर्मा व रीजनल मैनेजर सन्नी सिन्हा द्वारा किया गया। वाटर कूलर व आरओ सीएसआर के अंतर्गत लगाया गया है।चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा समय समय पर सीएसआर मद से थाना, प्रखंड कार्यालय, अस्पताल समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों में समान उपलब्ध कराया जाता है।थाना परिसर में वाटर कूलर व आरओ लगने से लोगों को काफी लाभ होगा, पुलिस पदाधिकारी, जवान व थाना पहुंचने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल मिल पाएगा।इस मौके पर छेत्रीय व्यवस्थापक चंद्रपाल श्रीवास,यूनिट मैनेजर आशीष कुमार दास,व ए.एस.आई संतोष तिवारी, प्रेम कुर्रे,सुशील पैंकरा व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button