भारत माता की महाआरती मां दुर्गा थाना चौक में नव युवकों ने की भारत माता की महाआरती में सैकड़ों महिला, पुरुषों ने निभाई अपनी भागीदारी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव मां दुर्गा चौक थाना के पास गणतंत्र दिवस के मौके पर आर एस एस के जागरूक नवयुवकों के द्वारा भारत मां की महा आरती का आयोजन किया गया था। भारत माता की महा आरती में नगर के महिलाएं, बच्चे एवं नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की आरती से पूर्व हनुमान जी के आरती के साथ शुरुआत की गई जहां महिलाएं हाथों में दीप लेकर भारत माता की आरती की गई आर एस एस के पवन अग्रवाल द्वारा अपनी मधुर आवाज में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भारत माता की आरती की गई।भारत माता की जयकारों से पूरा थाना चौक गुंजायमान होता रहा साथ ही नव युवकों द्वारा आतिशबाजी भी की गई ।भारत माता की आरती में विशेष रुप से राम मिश्रा, युगी मिश्रा द्वारा बड़े ही आकर्षक तरीके से ड्रम बजाया गया वही किशोर मेंहर द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का समा बांधा गया ।पत्थलगांव के पत्रकार मातु शर्मा की धर्मपत्नी सीमा शर्मा द्वारा भी अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति गीतों को गाकर सबका मन जीत लिया । श्रीमती सीमा शर्मा की गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट के अवार्ड के लिए 12 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महासम्मेलन मैं भी सम्मानित किया जावेगा जिसके लिए सीमा शर्मा का चयन किया गया है।भारत माता की आरती में मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष पाडी प्राचार्य शिशु मंदिर ,सौरभ त्रिपाठी, टिंकू सामंत, सुनील पेट्रोल पंप साकेत अग्रवाल , जितेंद्र गुप्ता,आयुष बंसल, भवानी शर्मा सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button