अम्बिकापुर से पत्थलगांव ,पत्थलगांव से कुनकुरी निर्माण पूरे जोर शोर से प्रारंभ

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवालविगत करीबन चार माह से बंद पड़े अम्बिकापुर से पत्थलगांव एवं पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मार्ग ‘का निर्माण कार्य पुन: टीबीसीएल कम्पनी ने शासन से मिले आदेश के बाद तेज गति से प्रारंभ किया गया है। कार्य की गति एवं पुन: कार्य प्रारंभ होने से जनमानस में उपरोक्त मार्ग को लेकर जो अनिश्चतता बनी थी वो अब समाप्त होगी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के शुरू होने से यातायात में हो रही परेशानियों से लोगो को निजात मिल सकेगा रायगढ़ सांसद गोमती साय के सतत प्रयास के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के सड़क निर्माण को लेकर लगातार केंद्रीय मंत्रियों से लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ की थी बैठक जिसके फलस्वरूप सड़क परिवहन मंत्री ने टीबीसीएल कम्पनी को तय समय मे कार्य पूरा करने आदेशित किया है।उपरोक्त निर्माण हेतु प्रशासन एवं विभाग द्वारा भी अत्यन्त क्रियाशिलता दर्शाते हुए शासन दिये गये तय समय सीमा में दोनों सड़क निर्माण परियोजना को पूर्ण करने में पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। शासन ने जो समय सीमा में दोनों सड़कपरियोजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने कोशिश की जा रही है। इस सम्बन्ध में टीबीसीएल कम्पनी के अधिकारी- दुवे ने बताया कि कम्पनी के लिये उपरोक्त निर्माण हेतु दिये गये समय सीमा हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण है। जिसे हमारी कम्पनी हर हाल में पूर्ण करने कमर कस चुकी है। अम्बिकापुर से पत्थलगांव और पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क निर्माण परियोजना के लिए अम्बिकापुर जिला प्रशासन एवं जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा गुणवत्तापूवर्क सड़क निर्माण करने पूरी तरह सहयोग किया जा रहा है । इस क्रम में यह भी बताना उचित होगा की निर्माण में मार्ग संधारण हेतु जगह जगह डामरीकरण के साथ एवं सड़को में यानी का छिड़काव एवं अन्य सुधार कार्य भी शुरु कर दिए गये हैं। अम्बिकापुर से पत्थलगांव में काराबेल मंगारी में डामरीकरण किया गया है। लुचकि घाट में पुल निर्माण वही पत्थलगांव से कुनकुरी निर्माण परियोजना में पोंगरो के पास सड़क का कार्य किया गया है। एवं बन्दरचुवा के पास सड़क रिपेयरिंग किया जा रहा है। अब आम लोगो को सड़को से काफी राहत मिल सकेगी हमारी पूरी तरह कोशिश रहेगी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर से पत्थलगांव पत्थलगांव से कुनकुरी सड़क निर्माण परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करें जिससे सड़को से होने वाली परेशानियों से लोगो को निजात मिल संके।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के अधिकारि नितेश तिवारी से अम्बिकापुर से पत्थलगांव और पत्थलगांव से कुनकुरी सड़क निर्माण परियोजना के बारे में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा टीबीसीएल कम्पनी को तय समय सिमा देकर उस अवधि में दोनों परियोजना को पूरा करने कहा गया है। जीस पर टीबीसीएल कम्पनी के द्वारा कार्य शुरू किया गया है। जिसमे सड़क निर्माण पुल निर्माण सड़को में पानी छिड़काव किये जा रहे है। सड़क निर्माण कर रही कम्पनी के कार्य पे हमारी विभाग नजर बना कर गुणवत्तापुर्वक कार्य करने नजर रखे हुए है। अभी शुरुआत में कम्पनी ने कार्य शुरू किया है। इससे लगने लगा है। कि दोनों परियोजना को तय समय सीमा में कम्पनी के द्वारा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button