*जशपुर जिले की राजनीति से दूर रहने और पूरा समय चंद्रपुर मे देने के बाद भी संयोगिता सिंह जुदेव की लोकप्रियता बरकरार*

मुकेश अग्रवालजशपुर-अंबिकापुर जनजातीय अधिकार महासम्मलेन की महारैली एवं प्रदेश कार्यसमिति बैठक अंबिकापुर के समापन में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव शामिल हुई.
जशपुर राजपारिवार की बहु श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के नेतृत्व में खुड़िया दीवान प्रदीप नारायण सिंह ने अपने कोरवा आदिवासी भाईयों के साथ हजारों की संख्या में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए |ज्ञात हो कि श्रीमति संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव विशेष आमंत्रित सदस्य भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर के नेतृत्व में शनिवार को भारी संख्या में कोरवा समाज के लोग अपने खुड़िया दीवान प्रदीप नारायण सिंह के साथ हाथों में तीर धनुष लिये अंबिकापुर पहुंचे, जहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने विधिवत पार्टी प्रवेश कराया और पार्टी की सदस्यता दिला भाजपा को जशपुर जिले में मजबूती प्रदान करने का बात कहा।
इस अवसर पर खुड़िया दीवान प्रदीप नारायण सिंह ने कहा कि जशपुर जिले की राजनीति से दूर रहने और पूरा समय चंद्रपुर मे देने के बाद भी जशपुरराजपरिवार की छोटी बहु व विशेष आमंत्रित सदस्य भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव की लोकप्रियता जशपुर जिले में आज भी बरकरार है। इनकी लोकप्रियता से प्रेरित होकर ही कोरवा समाज के लोग भारी संख्या में पुनः भाजपा को समर्थन देते हुवे पार्टी प्रवेश कर रहे हैं।
उपरोक्त कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं का साथ एवं भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। जिसके लिए श्रीमती जूदेव ने सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button