बोलेरो वाहन में लगे पहिया की चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चौकी कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी हरिशंकर यादव निवासी खजरीढाप ने दिनांक 02.01.2023 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.12.2022 के शाम को अपने बोलेरो वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.बी. 6579 को गांव के अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी किया था, दूसरे दिन सुबह देखा तो इसके बोलेरो वाहन के सामने में लगे दोनों पहिया को जैक लगाकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के आरोपियों की सघन पता-तलाश की जा रही थी, पता-तलाश दौरान प्रकरण के संदेही आरोपीगण मो. सफीक हसन एवं शेख मुबारक उर्फ भोला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी के अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पहिया कीमती रू. 13200 /- एवं चोरी करने में प्रयुक्त सामान प्रेषर जैक, लेक राॅड को जप्त किया गया। *आरोपीगण 1- मो. सफीक हसन उम्र 30 साल एवं 2- शेख मुबारक उर्फ भोला उम्र 50 साल दोनों निवासी रोकबहार चैकी कोतबा* को दिनांक 02.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा स.उ.नि. एन.पी.साहू, प्र.आर. अजय खेस, आर. आलोक टोप्पो, आर. पुनीत साय का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button