भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की अपनी नई टीम की घोषणा..पत्थलगांव से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल को लगातार 5 वीं बार मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव एवं संगठन मंत्री पवन साय के सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आज जशपुर जिला भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी है।

जिले की नई कार्यकारिणी में 6 जिला उपाध्यक्ष,2 महामंत्री,4 जिला मंत्री के साथ 1 कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष बनाए गए है।खास बात यह है कि पत्थलगांव से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल की पार्टी के प्रति समर्पण भावना व कार्यशैली को देखते हुए लगातार उन्हें 5 वीं बार जिला उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है।

जब हमने जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का कार्यकर्ता हूँ और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद से हटकर कार्य करने वालो को हमेशा महत्व मिलता रहा है जिसके तहत जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता जी की टीम में सभी काम करने वालो को महत्व दिया गया है निश्चित ही इस चुनावी वर्ष में भाजपा जशपुर जिले में मजबूती से खड़ी होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में जशपुर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से ही लगातार 5वीं बार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुए सुनील अग्रवाल को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है पत्थलगांव से मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,संजय लोहिया, अजय बंसल,सुरेंद्र बेसरा,डॉ बी.एल.भगत,अंकित बंसल,अवधेश गुप्ता,मनीष अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता,सुरेश साहू,नरेश यादव,महेश गुप्ता के साथ अन्य लोगो के द्वारा उन्हें बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button