राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर ” ग्रामीण विकास के लिए युवा” विषय पर ग्राम पंचायत जामझोर में आयोजित विशेष शिविर का समापन समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मनाया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने प्रातः नियमित गतिविधियों के पश्चात समापन समारोह की तैयारी बड़े ही उत्साह व उद्वेग के साथ किया l इसमें मुख्य रूप से इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मंच की भव्यता पूर्ण साज सज्जा तथा सफाई की गई l तथा स्वयंसेवकों ने पूरी तरह समर्पित भाव से अपना योगदान दिया , कार्य को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए इकाई के भूतपूर्व स्वयं सेवकों की विशेष भूमिका रही l रात्रि के भोजन की व्यवस्था ग्राम पंचायत जामझोर के ग्राम वासियों द्वारा की गई । इकाई के सात दिवसीय इस शिविर में ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामझोर के सम्माननीय प्राचार्य महोदय प्रधान सर एवं डहेरिया सर का इस सात दिवसीय शिविर के आरंभ से अंत तक विशेष योगदान रहा l
संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना बागबहार के कर्मठ टी.आई. ऑफिसर वंश नारायण शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जय मती पैकरा उपस्थित रहे ,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के प्राचार्य प्रोफेसर डी.के.अंब्रेला द्वारा किया गया तथा वरिष्ठ नागरिक के रूप में उदय सिंह व आनंद कुमार उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बड़ी ही सहजता से परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में लोक संस्कृति पर आधारित सुआ नृत्य पंथी नृत्य करमा नृत्य भोजली नृत्य आदि का समावेश रहा जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान स्वयंसेवकों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए विदाई गीत प्रस्तुत किया जिससे अत्यंत भावपूर्ण परिदृश्य बना तथा संपूर्ण कार्यक्रम व सात दिवसीय सभी कार्यक्रम दिनचर्या के अनुसार कार्यक्रम अधिकारी की संगठन व्यवस्था में सफलता के साथ संचालित हुआ l शिविर में प्राचार्य महोदय, कार्यक्रम अधिकारी,भूतपूर्व स्वयंसेवक व स्वयं सेवकों के मध्य तालमेल व समन्वय की मुख्य अतिथि व ग्राम वासियों द्वारा जमकर सराहना की गई कार्यक्रम अधिकारी के संगठन व्यवस्था में संचालित शिविर सफलता से प्रभावित होकर संस्था प्रमुख व प्राचार्य डीके अंब्रेला सर द्वारा उनके कार्य शैली की प्रशंसा की गईl सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सेवक घनश्याम यादव व नवीना यादव द्वारा किया गया सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में ईश्वर प्रसाद राठिया,राम प्रसाद राठिया व अनसिंह राठिया का सराहनीय योगदान रहा समापन समारोह गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पूजा अर्चना कर अर्चना कर गुरु पर्व को धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी गतिविधियां भूतपूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष कैलाश राम यादव उपाध्यक्ष खिरोधर यादव, मधुसूदन यादव व स्वतंत्रता बाई की विशेष मार्गदर्शन में संपन्न होते रहा है। भोजन विभाग शिविर का सबसे सबसे बड़ा विभाग है जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी देवानंद यादव, दशरथ यादव, केदार गुप्ता व दीपक साहू को दी गई थी। इस प्रकार शिविर का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ lभूमिका रही l रात्रि के भोजन की व्यवस्था ग्राम पंचायत जामझोर के ग्राम वासियों द्वारा की गई । इकाई के सात दिवसीय इस शिविर में ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामझोर के सम्माननीय प्राचार्य महोदय प्रधान सर एवं डहेरिया सर का इस सात दिवसीय शिविर के आरंभ से अंत तक विशेष योगदान रहा l
संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना बागबहार के कर्मठ टी.आई. ऑफिसर वंश नारायण शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जय मती पैकरा उपस्थित रहे ,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के प्राचार्य प्रोफेसर डी.के.अंब्रेला द्वारा किया गया तथा वरिष्ठ नागरिक के रूप में उदय सिंह व आनंद कुमार उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बड़ी ही सहजता से परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में लोक संस्कृति पर आधारित सुआ नृत्य पंथी नृत्य करमा नृत्य भोजली नृत्य आदि का समावेश रहा जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान स्वयंसेवकों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए विदाई गीत प्रस्तुत किया जिससे अत्यंत भावपूर्ण परिदृश्य बना तथा संपूर्ण कार्यक्रम व सात दिवसीय सभी कार्यक्रम दिनचर्या के अनुसार कार्यक्रम अधिकारी की संगठन व्यवस्था में सफलता के साथ संचालित हुआ l शिविर में प्राचार्य महोदय, कार्यक्रम अधिकारी,भूतपूर्व स्वयंसेवक व स्वयं सेवकों के मध्य तालमेल व समन्वय की मुख्य अतिथि व ग्राम वासियों द्वारा जमकर सराहना की गई कार्यक्रम अधिकारी के संगठन व्यवस्था में संचालित शिविर सफलता से प्रभावित होकर संस्था प्रमुख व प्राचार्य डीके अंब्रेला सर द्वारा उनके कार्य शैली की प्रशंसा की गईl सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सेवक घनश्याम यादव व नवीना यादव द्वारा किया गया सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में ईश्वर प्रसाद राठिया,राम प्रसाद राठिया व अनसिंह राठिया का सराहनीय योगदान रहा समापन समारोह गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पूजा अर्चना कर अर्चना कर गुरु पर्व को धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी गतिविधियां भूतपूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष कैलाश राम यादव उपाध्यक्ष खिरोधर यादव, मधुसूदन यादव व स्वतंत्रता बाई की विशेष मार्गदर्शन में संपन्न होते रहा है। भोजन विभाग शिविर का सबसे सबसे बड़ा विभाग है जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी देवानंद यादव, दशरथ यादव, केदार गुप्ता व दीपक साहू को दी गई थी। इस प्रकार शिविर का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ l