कल्कि गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किये गये आईपीएस राम गोपाल गर्ग

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
आईजी सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग को वर्ष 2022 के कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। राम गोपाल गर्ग जी को ये सम्मान समाज और देशहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्कि न्यूज़ व कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट, नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रदान किया गया है।

पुलिस विभाग में अपनी कर्मठता, न्यायप्रियता और ईमानदार छवि के लिए आईपीएस राम गोपाल गर्ग जाने जाते हैं।
संस्था के संस्थापक वरुण रस्तौगी ने बताया कि श्री राम गोपाल गर्ग जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
साथ ही हम विगत कई वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों को प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित करते आ रहे हैं। संस्था का उद्देश्य देशवासियों में देशप्रेम की भावना को बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button