*संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बासनताला में नवीन धान खरीदी केन्द्र का किया शुभारंभ

*मुकेश अग्रवालपत्थलगांवसंसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी श्री यू.डी. मिंज ने आज विकासखण्ड कुनकुरी के अंतर्गत बासनताला में नवीन धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, उपार्जन केंद्र के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।संसदीय सचिव श्री मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के किसानों को शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों के सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। किसानों को इस बार भी धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही शासन द्वारा सभी सोसायटी प्रबंधकों को केंद्रों में किसी तरह की गड़बड़ी व किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान उनके द्वारा केंद्र में धान बेचने आए किसान रवि यादव का धान तौलकर खरीदी प्रारम्भ की गई।बासनताला में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले जाने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे में प्रसन्नता व्याप्त है। किसानों ने विधायक श्री मिंज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां धान खरीदी केन्द्र के खुलने से अब उन्हें धान बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे उनके समय व धन की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button