पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का आकस्मिक निरीक्षण।



मुकेश अग्रवालआज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा एयरपोर्ट दरिमा में हो रहे निर्माण कार्यो की विस्तृत जानकारी ली गई एवं सुरक्षा मे तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से ड्यूटी एवं आवास के संबंध में जानकारी ली गई, जो पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की आवासीय समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के लिए बैरक निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सुरक्षा दृष्टिगत सभी मोर्चा के संबंध में तैनात अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी ली गई, एवं एक-एक मोर्चा की वस्तुस्थिति देखकर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिले जिला पंचायत सी.ई.ओ. विश्वदीप एवं समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।