दिल्ली में आप पार्टी की जीत की गूंज पत्थलगांव में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में एमसीडी में आप पार्टी की सरकार को मिले स्पष्ट बहुमत को लेकर जहां दिल्ली में जश्न का माहौल मना रहा है वही जीत के जश्न की गूंज पत्थलगांव में भी स्थानीय चौक में सुनाई पड़ी घंटो तक पूरा चौक आतिशबाजी की गूंज में गूंजता रहा पत्थलगांव के आप पार्टी के नेता रितिक गर्ग ने जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि पूरे देश में आप पार्टी की गूंज न सुनाई दे रही है जहां पंजाब में आप पार्टी की सरकार के साथ दिल्ली में आज एमसीडी के हुए चुनाव में भी आप पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के ऊपर भरोसा करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है वही देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी एवं कांग्रेस पार्टी को धूल चढ़ाते हुए पूरे दमखम के साथ बहुमत हासिल किया उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी आप पार्टी का जलवा दिखाई देगा उन्होंने नारा बताते हुए एवं जीत के जश्न में कहा कि “दिल्ली बदलीश, पंजाब बदलीश” अब बदलबो छत्तीसगढ़ “जैसे नारों की गूंज जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई। आप पार्टी का कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखते ही बनता था जीत का जश्न मनाते राजा गुप्ता, पार्षद सुंदर लकडा, दलवीर महंत ,टिकेश्वर एक्का ,अनिल इमरान चंदन सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button