जसपुर जेल सुरक्षा में लगी सेंध हत्या व बलात्कार केस के दो आरोपी दीवार फांद कर तड़के फरार ?जेल अधीक्षक मनीष संभलकर ने प्रहरी की बताई चूक ?पुलिस महकमा फरार कैदियों को ढूंढने में लगा

मुकेश अग्रवाल

जशपुर जिला जेल की है। जहां जिला जेल की दीवार फांद कर दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। घटना आज सुबह 5.21 बजे की है जहां जेल प्रशासन ने तड़के खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी और इन बंदियों को बाहर निकाला था।अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों बंदी जेल के सामने कॉर्नर की दीवार फांद कर फरार हो गए हैं।बताया जा रहा है कि दोनों विचाराधीन बंदी गंभीर अपराधी थे विचाराधीन बंदियों में फरार हुए आरोपियों के विरुद्ध जेल प्रशासन एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच में जुटा हुआ है वही पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।

जशपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि फरार कैदियों में कपिल भगत पिता रामसेवक राम सोगड़ा थाना जशपुर चौकी मनोरा क्षेत्र का निवासी है जो अपराध क्रमांक 04/21 धारा 363,366(क),376,(3)n,506,34,4,6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी है।जिसका प्रकरण जशपुर न्यायालय में चल रहा है।
वहीं दूसरा फरार आरोपी ललित राम पिता बंधा राम सरकरा थाना तुमला का रहने वाला है जो अपराध क्रमांक 53/22के तहत 302 का आरोपी है।जिसका कुनकुरी एडीजे कोर्ट में मामला लंबित है।

मामले में जशपुर जेल सुपरिटेंडेंट मनीष संभाकर ने बताया कि जेल के फ्रंट कार्नर से 2 विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं।जिस ओर से कैदी भागे हैं वहां की दीवार थोड़ी कम ऊंची है।फरार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है।जेल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस मामले पर ड्यूटी में तैनात दो प्रहरी की लापरवाही सामने आई है जिसके ऊपर कार्यवाही की जावेगी मामले की जांच की जा रही है।
जसपुर जेल संदशक सुरेश अग्रवाल से जब जेल से विचाराधीन कैदियों के भागने के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी विभाग द्वारा दी गई है इसमें सुरक्षा में भारी चूक हुई है जिसके लिए कार्यवाही करने को कहा गया है
बहरहाल जशपुर जिला जेल में इससे पहले जेल की दीवार तोड़कर 2008 में जशपुर जिला जेल में जेल ब्रेक की बड़ी वारदात हुई थी ।यहां के 7 कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग गए थे ।10 साल बाद जेल से कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना घटित हुई है ।भी कैदियों के भागने की खबरें सामने आई थी इस बार जेल की दीवार फांदकर भागना जेल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button