पत्थलगांव में लव जिहाद का विरोध को लेकर चौक से निकाली मोटरसाइकिल रैली नागरिकों ने लव जिहाद के विरोध में नारेबाजी कर जताया आक्रोश

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जसपुर में हिंदू युवती को अगवा कर मुस्लिम समाज के युवक द्वारा गायब कर दिए जाने के मामले को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश देखा जा रहा है जशपुर जिले के पत्थलगांव में भी लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है यहां के इंदिरा चौक पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर लव जिहाद के विरोध में नारा प्रदर्शन करते नजर आए आज सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जसपुर जिला बंद का आह्वान किया है जिसके मद्देनजर जसपुर जिले में जगह जगह बंद नजर आ रहा है एवं बंद की तस्वीरें भी लगातार देखी जा रही है इसी तारतम्य में आज पत्थलगांव में भी सैकड़ों युवाओं का हुजूम मोटरसाइकिल पर रैली की शक्ल में लव जिहाद के विरोध में नारेबाजी करता हुआ इंदिरा चौक पर विरोध का इजहार किया हिंदू समाज के लोगों में इस मामले को लेकर काफी नाराजगी देखी गई पत्थलगांव पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button