पूरन तालाब से एसडीएम ऑफिस तक की एनएच 43 सड़क बनी नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बारिश रूकते ही धूल के गुब्बार से नागरिकों का जीना मुहाल

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव नगर से लगी nh-43 की सड़क जो पूरन तालाब से लेकर एसडीएम ऑफिस तक आधा किलोमीटर की सड़क अपनी जर्जर, गड्ढे नुमा सड़क के कारण नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है एनएच की सड़क पर बारिश में बने बड़े-बड़े गड्ढे जो बारिश बीतने के बाद भी जस के तस बने हुए हैं , ।गड्ढों पर से होकर नागरिकों को मौत के मुंह से होकर जाना पड़ रहा है जहां बरसात समाप्त होने के बावजूद भी लगातार गाड़ियां इन गड्ढों में फस कर परेशानियों के अलावा आर्थिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं ।

आधा किलोमीटर की एसडीएम ऑफिस तक की सड़क के अगल-बगल रहवासियों का धूल के उड़ते गुब्बार से जीना दुश्वर हो चुका है ।विगत कुछ दिनों पूर्व पालडीह के निवासियों ने इस सड़क के लिए चक्का जाम तक किया था जिसके बाद सड़क को बारिश खत्म होते ही तत्काल बनाने की आश्वासन दिया गया था ।

जिसके लिए शासन ने लगभग 5 करोड रुपए की राशि मेंटेनेंस के लिए भी जारी की गई है किंतु आज बारिश को खत्म हुए मह भर से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन पत्थलगांव के समीप एनएच 43 की पूरन तालाब से एसडीएम ऑफिस तक की सड़क जस की तस स्थिति में दिखाई पड़ रही हैं जबकि रायगढ़ रोड एवं अंबिकापुर रोड पर बारिश के बाद सड़कों का सुधार कार्य तेजी से हो रहा है किंतु पूरन तालाब से लेकर एसडीएम ऑफिस तक की सड़क का सुधार कार्य नहीं होना एनएच विभाग की लापरवाही को दर्शाता है नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस सड़क का सुधार कार्य नहीं किया गया तो चक्का जाम आंदोलन किया जावेगा।

nh43 की सड़क कि खराब स्थिति को लेकर जब एनएच Eतिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी लुड़ेग के पास मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है जल्द ही इस सड़क का भी सुधार किया जावेगा ।
अब देखना यह है कि आधा किलोमीटर की खराब पड़ी एसडीएम आफिस तक सड़क का सुधार कार्य कब किया जाता है या यूं ही आश्वासन का झुनझुना थमा कर नागरिकों को धूल खाने के लिए छोड़ दिया जाता रहेगा???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button