वार्ड क्रमांक 4 से वार्ड क्रमांक 10 में गिरे पेड़ कागजों में हटा नागरिक वार्ड की लड़ाई में परेशान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में विगत कुछ माह पूर्व हल्के से हवा के झोंके में कई वर्षों पुराना पीपल का पेड़ वार्ड क्रमांक 4 से वार्ड क्रमांक 10 की ओर गिर गया था जिससे वार्ड क्रमांक 10 के कुछ लोगों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था एवं वार्ड क्रमांक 4 एवं 10 का रास्ता पूर्ण रूप से पेड़ के गिरने से बंद हो चुका था जिसे वार्ड के लोगों की मांग पर तत्काल हटाने के लिए प्रयास किए गए थे उस प्रयास में नगर पंचायत के अधिकारी ने पेड़ को हटाने की एवज में ₹20000 का चेक से भुगतान कर दिया लेकिन पेड़ आज तक जस की तस स्थिति में हैं केवल थोड़े से भाग को हटाकर कागजों में ही पूरे पेड़ को हटा दिया गया है ।नागरिक आने जाने के लिए काफी मशक्कत का सहारा ले रहे हैं बुजुर्ग व्यक्ति कई बार पेड़ की वजह से चोटिल हो चुके हैं। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत में जब पेड़ के संबंध में जानकारी लेनी चाहिए तो नगर पंचायत के अधिकारियों ने पेड़ हटने की बात कही किंतु उच्चाधिकारियों को मौके पर आना तक मुनासिब नहीं समझा है जबकि ₹20000 देकर कागजों में पेड़ हट चुका है इस तरह शासन के पैसों की बर्बादी का जीता जागता उदाहरण वार्ड क्रमांक 4 से वार्ड क्रमांक 10 में गिरे पेड़ से को देखकर लगाया जा सकता है।
✴️✍️वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 4 का पेड़ होने की वजह से मेरे द्वारा कुछ नहीं किया जा सकता जबकि कागजों में पेड़ हट चुका है एवं इसके लिए ₹20000 दिए जा चुके हैं
⭕⭕नगर पंचायत अधिकारी जितेंद्र पटेल से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पेमेंट ₹20000 हो चुका है लेकिन अभी तक पेड़ हटाया नहीं गया मैं इसको दिखाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button