संविधान दिवस के मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले संविधान की शपथ दिलाई गई



मुकेश अग्रवाल
कुनकुरी- कुनकुरी में चल रहे अंतर राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआत होने से पूर्व संविधान दिवस के मौके पर नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई गई।खेल मैदान कुनकुरी में मैच के मुख्य अतिथि एसडीओपी संदीप मित्तल जी, अध्यक्ष कैलाशनाथ गुप्ता जी ने संविधान दिवस पर हजारों नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई।इस दौरान संसदीय सचिव कुनकुरी विधायक यूडी मिंज जी,वरिष्ठ अधिवक्ता आद्यशंकर त्रिपाठी जी,सतीश शर्मा जी,संजय होता जी,डॉ. किशोर मिंज जी,राजू शर्मा जी, मनोज सागर यादव जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर सेराज खान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।