संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर की परीक्षेत्र स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय खो खो में रहा उपविजेता

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
महाविद्यालय अंबिकापुर में दिनांक 24 नवंबर 2022 को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर की परीक्षेत्र स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबंध 19 महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। दिन भर हुई इस प्रतियोगिता में ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबानी टीम सरस्वती महाविद्यालय अंबिकापुर को 11-3 से बढ़त बनाकर फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली। प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव और पंडित रेवती रमण मिश्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर से सायं 8:30 बजे प्रारंभ हुआ दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल का वातावरण काफी रोमांचकारी था । शुरुआती मैच में दोनों टीमों का स्कोर 2-2 पर ड्रा रहा । फाइनल मैच का निर्णय ना होते देख निर्णायकों नेअतिरिक्त समय देकर मैच कराया । जिसमें पंडित रेवती रमण मिश्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर की टीम ने 1 पॉइंट लेकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया तथा ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की टीम उपविजेता रही ।
इस पूरे प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम की शानदार प्रदर्शन से खुशी जाहिर करते हुए संस्था के प्राचार्य प्रो. डी. के. अंब्रेला, डॉ. बीके राय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर . पाटले, प्रो. अनुपमा प्रधान, प्रो. एस. के. मारकंडे , क्रीड़ा प्रभारी प्रो. जे. के. भगत, प्रो. विक्रांत मोदी,प्रो. मनमोहन, प्रो. अरविंद लकड़ा, अतिथि विद्वान एवं टीम के मैनेजर श्री शैलेंद्र साहू , श्री संजय बघेल तथा सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक अधिकारी / कर्मचारी महाविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों को बधाई दिए, एवं भविष्य में खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उज्जवल भविष्य निर्माण करने की शुभकामनाएं दिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button