पंगसुवा को मिली धान खरीदी केंद्र की सौगात,, विधायक रामपुकार सिंह ने किया उद्घाटन,, क्षेत्र को 1 साल में 17 धान खरीदी केंद्रों की मिली मंजूरी ,किसानों ने दिया धन्यवाद



, मुकेश अग्रवालपत्थलगांव — विधानसभा पत्थलगांव के पंगसुवा में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ पत्थलगांव क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सुकृत सिंह सिदार ने की ।
गौरतलब है कि लगातार विधायक रामपुकार सिंह के द्वारा क्षेत्र में विगत वर्षों में कई नवीन धान खरीदी केंद्र की स्थापना कराई गई है इसी सिलसिले में विधायक रामपुकार सिंह द्वारा बीते महीने में पंगसुवा में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसके बाद खाद्य विभाग द्वारा उनके प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए पंगसुवा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति प्रदान कर दी गई जिसके बाद 21 नवम्बर को पंगसुवा में विधिवत पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई ज्ञात हो कि क्षेत्र में यह 17 वां धान खरीदी केंद्र है जो विधायक रामपुकार सिंह की देन है कार्यक्रम को विधायक रामपुकार सिंह के अलावे छग राज्य गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार ,मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र तिर्की ने किया ।
इस मौके पर उनके साथ गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार ,जनपद उपाध्यक्ष नाजिर निकुंज,बीडीसी अनिता खाखा,मंडी उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,बीडीसी बिंदिया भगत,बीडीसी राधेश्याम गुप्ता, बीडीसी फिलीसिता टोप्पो,बीडीसी निर्मला तिर्की,बीडीसी जयप्रकाश तिर्की ,सरपंच धनमती प्रधान,सरपंच सुरेंद्र कुजूर,महामंत्री कुलविंदर भाटिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,ललित शर्मा, सुजाता शर्मा,रोहित यादव,रवि खूंटिया, गणेश बेहरा,रोहित बेहरा,धनेश्वर बेहरा,हुरदानंद बेहरा, आनंद नाग, सरपंच करीना नाग,सुकरो टोप्पो,सरपंच कमिल तिग्गा,मधु यादव,दीपक यादव ,नित्यानंद बेहरा बीडीसी मुकेश पैंकरा,बीडीसी ज्योति मिंज ,बीडीसी रामनरेश पैंकरा,बीडीसी सोनभद्र सिदार,बीडीसी मुरली यादव,सहित क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि वास्तव में आज पंगसुवा क्षेत्र के लिए प्रसन्नता का दिन है जहां हम सभी इस नवीन केंद्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं जो खुशी की बात है मुझे इस क्षेत्र के लोगों ने इस मांग को हमारे पास प्रमुखता से रखा था जिसके बाद इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी जिससे अब यहां के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा लोगों को लंबी दूरी तय नही करनी पड़ेगी उन्होंने कहा कि छग में भुपेश बघेल की सरकार है जो किसान हित की हर योजनाओं के मामले में तेजी से कार्य कर रहे हैं जिसका उदाहरण है कि पंगसुवा क्षेत्र के किसानों के लिए आज यह सौगात मिली है जो प्रसन्नता का विषय है उन्होंने कहा कि भुपेश बघेल की सरकार रहते किसानों को कोई समस्या नही होगी जिन्होंने धान के अलावे कोदो कुटकी,रागी जैसे फसलों का भी समर्थन मूल्य तय कर दिया है जो किसानों के लिए बेहतर योजना है श्री सिंह ने कहा कि छग सरकार आपकी सरकार है किसानों की सरकार है यही वजह है कि जब से भूपेश सरकार बनी है तब से लगातार नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जा रहे हैं पत्थलगांव क्षेत्र में अब तक 17 खरीदी केंद्र खोले जा चुके हैं जो एक रिकार्ड है ताकि किसानों को समस्या से दो चार न होना पड़े जो क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि भी है ।गोबर से बनेगा कलर —
विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि छग शासन द्वारा अभी गौ सेवा आयोग के माध्यम से गोबर से कलर बनाने की योजना है जिसके लिए शासन द्वारा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी को जयपुर भेजा जा रहा है जो काफी खुशी की बात है जिससे अब गोबर से कलर भी बन सकेगा एवं गोठानो में स्व सहायता समूहों के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा ।