किसान जोड़ो सम्मान यात्रा पहुंची,,किसानों का हुआ सम्मान,,विधायक रामपुकार सिंह सहित प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू रहे मौजूद ,,

मुकेश अग्रवालकांसाबेल
किसान जोड़ो सम्मान रथ यात्रा का पत्थलगांव आगमन हुआ जिसके बाद किसान रथ के पहुंचते ही स्थानीय रेस्ट हाउस में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के नेतृत्व में रात में आए अतिथि किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वे रात्रि में पत्थलगांव पहुंचे। जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया । जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित किसानों को गमछा पहना कर उनका सम्मान किया।एवं भोजन रात्रि विश्राम होने के बाद दूसरे दिन कासाबेल के कार्यक्रम में सभा का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टिंकू बंसल की अहम भूमिका रही जैसे ही यात्रा बॉर्डर पहुंची तो वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू एवं उनके साथ आए वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। वही यात्रा कुछ दूरी से पदयात्रा में तब्दील हो गई जिसमें किसान कांग्रेस के नर्तक दल एवं कर्मा मंडली ने पदयात्रा की अगवानी करते हुए यात्रा को बस स्टैंड सभा तक ले गए। जहां मंच में सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया इसके बाद कार्यक्रम में 25 उत्कृष्ट किसानों को शाल एवम श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। एवं आसपास क्षेत्र के किसान मौजूद रहे उन्हे प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के द्वारा माला एवं गमछा पहना कर स्वागत किया गया।इस मौके पर विधायक रामपुकार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों के बारे में सदैव सोचती है ।जो उनकी हितेषी पार्टी है ।हमारे कांग्रेस की सरकार द्वारा किसान मजदूर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। चाहे वह 26 कुंटल में धान की खरीदी का मामला हो या किसान न्याय योजना, गोधन योजना समेत अन्य योजनाओं को भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना का किसान भरपूर लाभ उठा रहे हैं।वही गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो किसान पुत्र हैं। तो इस पर कभी गुरेज नहीं होना चाहिए कि वह किसान हित में इतना कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है पहले दिन से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों का कर्जा माफी कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जो लगातार काबिले तारीफ है किसानों के मामले में मुख्यमंत्री जी की सोच हमेशा सकारात्मक रही है। चाहे वह किसानों के धान खरीदी का मामला हो जो की पिछली कीमत में इस वर्ष बढ़ोतरी की गई है।और लगातार किसानों के हित में सरकार नए आयाम स्थापित कर रही है। जिन योजनाओं क्रियान्वयन भी बेहतर तरीके से हो रहा है। क्या किसी ने सोचा था कि कोई सरकार गोबर और गोमूत्र को भी खरीदेगी लेकिन हमारी कांग्रेस की सरकार इस कार्य को कर कर दिखाया है जिसकी चर्चा विदेशों में भी है। जो एक मॉडल बन चुका।वही प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत बस्तर से की गई है। जो पूरे प्रदेश का दौरा करते हुए कोने-कोने में यह रथ पहुंचेगा। जिसका मूल उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो के माध्यम से यात्रा चला रहे हैं ।उसी तर्ज पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया गया है । जिसे आज हम जशपुर जिले लेकर पहुंचे हैं । जिसका उद्देश्य किसानों में सरकार की योजना बताने एवं उनकी समस्या को जानने के लिए यह रथ निकाली गई है। जो पूरी तरह से हमारे किसान भाइयों के लिए है ताकि उनके हर समस्या का निराकरण किया जा सके एवं हर स्थान पर पहुंचकर उनका सम्मान किया जा सके इसी सिलसिले में आज के किसानों का सम्मान किया गया।
वही इस कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, गौ सेवा आयोग के सदस्य त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल,किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, प्रदेश सचिव लवली कौर, मीनाक्षी ठाकुर,कुलवंत सिंह भाटिया, बागबाहर ब्लॉक अध्यक्ष पूनम पैकरा, प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव टिंकू बंसल, अंकित शर्मा रूबल भाटिया,रवि यादव, रवि बेहरा, नरसिंह गिरी, पूनम गुप्ता, अप्पू सोनी, ललित जैन,रज्जू भाटिया ,लीलापत यादव, अंकित गोयल ,मयंक शर्मा, गणेश दास महंत ,असीम गौरव, हंसराज अग्रवाल समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button