विश्कर्मा मंदिर एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करने टाँगरडीह पहुंचे जशपुर विधायक विनय भगत….विश्कर्मा समाज को दी बड़ी सौगात

मुकेश अग्रवालजशपुरनगर:- बगीचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत टाँगरडीह में भब्य विश्कर्मा मन्दिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आज जशपुर विधायक विनय भगत ने दोनों कार्य की भूमिपूजन कर कार्य की शुभारंभ की है। बता दें विश्कर्मा समाज की बहुप्रतीक्षित मांग मन्दिर निर्माण एवं सामुदायिक भवन की थी जो समय समय पर मांग होती रही लेकिन कोई विधायक उनकी मांगों को नही सुनी लेकिन विधायक विनय भगत ने समाज की मांग को ध्यानपूर्वक पूरा करते हुए आज समाज के लोगों को बड़ी सौगात दी है।जैसे विधायक विनय भगत भूमिपूजन करने टाँगरडीह पहुंचे समाजिक लोगों ने हजारों की संख्या कार्यक्रम स्थल तक भब्य स्वागत सत्कार करते हुए ली। विधायक विनय भगत पहले विधायक हैं जो विश्कर्मा समाज के लोगों की मांगों को सुनकर कई विकास कार्य किये हैं। समाज के लोगों ने कहा हमने एक साल पूर्व विधायक महोदय से विश्कर्मा मंदिर एवं सामुदायिक भवन की मांग की थी आज हमे गर्व हो रहा है कि महज एक साल के अंदर हमारी मांगों को पूरा किया ऐसा विधायक हम पहली बार देख रहे हैं जो हमारी मांगो को ततपरता से पूरा किया जिसके लिए हम उनका आभारी हैं। इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग कांग्रेस पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button