कापू से श्याम निशान लेकर निकला श्याम प्रेमियों का जत्था कोतबा पहुंचकर होगा श्याम निशान यात्रा का समापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
कापू से दर्जनों महिला ,पुरुषों का श्याम प्रेमियों का जत्था श्याम निशान लेकर निकला। श्याम प्रेमियों ने श्याम निशान यात्रा को लेकर जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया कापू से निकली श्याम यात्रा का स्वागत पत्थलगांव के श्याम प्रेमी अंकुर गोयल, नरेश झलक, मधुसूदन गोयल, अंकित बंसल, महेंद्र पेटू, डॉ आशीष अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, लुड़ेग द्वारा श्याम प्रेमियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया एवं पत्थलगांव के मंडी प्रांगण में श्याम प्रेमियों का जलपान करा कर भव्य रूप से स्वागत किया गया।

श्याम निशान यात्रा के आगे-आगे पत्थलगांव के समाजसेवी मातु शर्मा द्वारा श्याम प्रेमियों का अगुवाई किया गया श्याम निशान यात्रा के साथ श्याम प्रेमी श्याम के भजनों की धुन पर थिरकते गाते कोतबा की ओर प्रस्थान किए। जहां कोतबा पहुंचकर निशान यात्रा का समापन किया जावेगा। निशान यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी श्याम प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button