छत्तीसगढ़ रायपुर से निकले किसान सम्मान रथ का पत्थलगांव आगमन आज ?किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक? किसान सम्मान रथ का स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण पर



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसान सम्मान रथ को हरी झंडी दिखाकर विगत दिनों रवाना किया गया था किसान सम्मान रथ आज कोरबा जिले से चलकर पत्थलगांव रात्रि विश्राम करेगा किसान रथ का सम्मान पत्थलगांव में किसान कार्यकर्ताओं द्वारा किया जावेगा जहां नर्तक दल एवं किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं सुबह किसान सम्मान रथ लुड़ेग ,बेलडेगी से होते हुए कांसाबेल की ओर प्रस्थान करेगा एवं कांसाबेल में आम सभा रखी गई हैं जहां 25 उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया जावेगा ।किसान रथ के साथ सैकड़ों लोग साथ चल रहे हैं जगह-जगह किसान रथ का स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है ।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने बताया कि किसान सम्मान रथ में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू भी साथ में चल रहे हैं।कल कांसाबेल में 25 किसानों का सम्मान किया जावेगा किसान कांग्रेस की इस आमसभा में बड़े नेता के साथ हजारों लोगों का पहुंचने के लिए उम्मीद की गई है आम सभा के लिए कांसाबेल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता जी जान से तैयारियों में जुटे हुए हैं।