कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव- पत्थलगांव में नवस्थापित स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड में सुव्यस्थित नवीन इंदिरा चौक में स्थापित स्व इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि आजीवन संघर्ष साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की ‘लौह महिला’ इंदिरा गांधी की जयंती पर आज उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया और राष्ट्र को समर्पित, उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारत वासी हर पल याद करते हैं। छग गो सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलकर हम सभी देश के विकास और पार्टी को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह ,जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज तिवारी, नत्थू शर्मा,निशामुददीन, कुलविंदर सिंह भाटिया, रविशंकर खुंटिया, ललित शर्मा अशोक अग्रवाल,मौलाना सोकत ,धर्मेंद्र साहू ,रवि जायसवाल, क्षत्रमोहन यादव समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button