आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में यातायात जागरूकता को लेकर हुई कार्यशाला

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में यातायात जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुजुर, यातायात प्रभारी मनोज साहू ने शिरकत की ।कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों ने भी अपनी भागीदारी निभाई यातायात से संबंधित कार्यशाला में पत्थलगांव यातायात प्रभारी मनोज साहू ने कार्यशाला मेंउपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमें बच्चों को जो नाबालिक हैं एवं 18 साल की उम्र पर नहीं पहुंचे हैं उन्हें दुपहिया वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए क्योंकि यदि नाबालिक बच्चा दुपहिया वाहन चलाते पाया जाता है तो उसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस द्वारा मामला बनाकर कोर्ट में भेजा जाता है जिसकी पूरी जवाबदारी जुर्माना अभिभावकों के ऊपर किया जाता है इसलिए यातायात संबंधी जुर्माना अभिभावकों के ऊपर ही किया जा सकता है। अभिभावकों की पूर्ण रूप से जबाबदारी बनती है कि नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का दुपहिया वाहन न दिया जावे अन्यथा अभिभावकों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।कार्यशाला में पत्थलगांव एसडीओपी संदीप पाटिल ने बताया कि हमें यातायात संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए पुलिस और जनता एक सिक्के के दो पहलू हैं हमें पुलिस को अपना मित्र समझना चाहिए । पुलिस एवं जनता के बीच अनेक प्रकार की पुलिस को लेकर भ्रांतियां हैं कि पुलिस थाने जाने से पुलिस हमें परेशान करेगी लेकिन पुलिस और जनता के बीच मित्रता की संबंध होते हैं विपरीत परिस्थितियों में या कहीं पुलिस को सूचना देकर हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए ताकि पुलिस का काम आसान हो सके हमें पुलिस को अपना मित्र समझना चाहिए ।एसडीओपी पाटिल ने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया का बहुत ही क्रेज बढ़ चुका है खासकर स्कूली बच्चों को एसडीओपी में बताया कि हमें सोशल मीडिया में मोबाइल का उपयोग बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए इंस्टाग्राम फेसबुक में किसी भी तरह का मित्रता करने से पूर्व काफी नजदीक व्यक्ति को ही अपना मित्र बनाना चाहिए अन्यथा सोशल मीडिया के परिणाम बहुत ही भयावह होते हैं आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत प्रकार की ठगी एवं शारीरिक शोषण, मानसिक शोषण ज्यादा बढ़ चुके हैं जो सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का परिणाम है ।थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुजुर ने बच्चों के अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि हमें दुपहिया वाहन बिना यातायात नियमों के जानकारी के बगैर नहीं चलाना चाहिए उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में जब सिपाहियों को बंदूक सौंपी जाती हैतो सिपाही को पहले बंदूक चलाने के बारे में बारीकियों से जानकारी दी जाती है एवं बंदूक का उपयोग कहां करना है इसकी उन्हें ज्ञान दिया जाता है ठीक उसी तरह अभिभावकों को भी यातायात से संबंधित सभी जानकारियां पूर्ण रूप से मालूम होनी चाहिए एवं बच्चों को वाहन देने से पहले काफी सोच समझकर कदम उठाने चाहिए ।आज की कार्यशाला में आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रा सर, शिक्षक धनु यादव सहित समस्त शिक्षक , पत्रकार जितेंद्र गुप्ता,, मुकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राएं ,विद्यार्थियों के अभिभावक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button