आत्मानंद स्कूल मे अध्ययनरत बच्चो की शिक्षा एवं सुरक्षा दोनो से हो रहा खिलवाड स्थापना वर्ष से ही प्रबंधको के कारण विवादो से घिरा रहा स्कूल



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव-ःसुबे के मुखिया भूपेश बघेल ने गरीब तबका के बच्चो को सस्ती अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशस्तर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना की है। स्कूल की स्थापना होने से जहा गरीब तबका के बच्चो को महंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूलो की शिक्षा से मुक्ति मिली है तो वही आत्मानंद स्कूल संचालको के गैर जिम्मेदाराना रवैये से यह संस्था का नाता हमेंशा विवादो से घिरे रहा है। यहा के सबसे पुराने शा.बालक.उच्च.मा.विद्यालय मे पिछले वर्ष आत्मानंद स्कूल की शुरूवात की गयी है। शुरू से ही स्कूल मे विद्यार्थी हो या शिक्षको की भर्ती को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहे है,परंतु अब यहा बच्चो की शिक्षा एवं सुरक्षा से भी खिलवाड हो रहा है। स्कूल संचालित करने वाले प्रबंधक के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पडने के साथ-साथ बच्चो की सुरक्षा पर भी सेंध लगने का काम हो रहा है। इन दिनो सुबह के दौरान स्कूल लगने के समय को लेकर अनिश्चितता बनी हुयी है,अक्सर यहा के बच्चो को स्कूल के समय मे भारी वाहन फर्राटे के साथ व्यस्त सडको मे दौडाते देखा जा सकता है। सुबह 7ः30 बजे के दौरान संचालित होने वाले आत्मानंद स्कूल के कुछ बच्चे स्कूल की ड्रेस पहनकर यहा के बस स्टैन्ड के अलावा नगर पंचायत के रेस्ट हाउस स्थित गार्डन मे आवारागर्दी करते आसानी से देखे जा सकते है। स्कूल के कुछ विद्यार्थी बुलेट जैसी भारी वाहन चलाकर उसमे फटाखा फुटने जैसी आवाज निकालते है,ये बच्चे उम्र मे बेहद छोटे है।
नाबालिक दौडा रहे बुलेट-ःस्कूली बच्चे नाबालिक होने के बाद भी बुलेट जैसी भारी वाहन को चलाने की अनुमति एवं उसके बाद बुलेट के सायलेंसर से छेडखानी कर फटाखो जैसी आवाज निकालना कानून व्यवस्था का मजाक बनाने के समान है,परंतु इस दिशा मे ना तो इन नाबालिक विद्यार्थीयों के परिजनो ने कोई ध्यान दिया है और ना ही आत्मानंद स्कूल के प्रबंधको का ध्यान इन नाबालिक चालको की ओर जा सका है। शिक्षा ग्रहण करने के समय आत्मानंद स्कूल के बच्चो को भारी वाहन मे आवारगर्दी देखने के बाद स्कूल की शिक्षा एवं स्कूल मे विद्यार्थीयों की सुरक्षा दोनो पर गहरे सवाल खडे हो रहे है। देखा जाये तो इस प्रकार की लापरवाही कही न कही छत्तीगसढ शासन के नाम पर कालिक पोतने के समान है।
–संस्था प्रमुख को नाबालिक बच्चो द्वारा वाहन चलाने एवं स्कूल मे वाहन लाने पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया जायेगा,शिक्षा के प्रति सजगता बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।
धनीराम भगत-ब्लाक शिक्षा अधिकारी-पत्थलगांव