संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कुरकुँगा में सुगम सडक पहुंच मार्ग का कियाभूमिपूजन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव/कुनकुरी
आज संसदीय सचिव यू. डी. मिंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरकुँगा पहुंचे जहाँ उन्होंने सुगम सडक योजना के तहत चिक बस्ती पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया !संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वीकृत 200 मीटर सीसी रोड स को बढ़ा कर 300 मीटर कराया गया है. इस कार्यक्रम में आए नृत्य मंडली को 20 हज़ार रुपए अनुदान की घोषणा भी किया गया.
ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर संसदीय सचिव एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि इस योजना के तहत सार्वजनिक स्थल जैसे हाट बाजार, मेला स्थल, धान संग्रहण केंद्र, श्मशान घाट जैसे अनेक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोग के केंद्र, जहां आने-जाने में असुविधा होती है। ऐसे सभी सार्वजनिक स्थलों को बारहमासी पहुंच मार्ग का निर्माण कर जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button