दिव्यांग जनों के विशिष्ट पहचान पत्र बनाने हेतु खंड स्तरीय शिविर का आयोजन? पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
सिविल अस्पताल पत्थलगांव में आज दिव्यांग जनों के विशिष्ट पहचान पत्र बनाने हेतु खंड स्तरीय शिविर का आयोजन आज पत्थलगांव सिविल अस्पताल में किया गया दिव्यांग कार्ड बनाने हेतु शिविर में 162 दिव्यांग जनों ने अपना पंजीयन करवाया पूर्व में जनपद पंचायत पत्थलगांव में दिव्यांग जनों के कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाया गया था जिसमें सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 199 लोगों का कार्ड बनाकर आज वितरित किया गया । दिव्यांग जनों के कार्ड वितरण के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ,गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ,जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल की उपस्थिति में दिव्यांग जनों को कार्ड वितरित किया गया। दिव्यांग जनों को कार्ड वितरण के दौरान अति असहाय दिव्यांग जनों को हाथ चलीत साइकिल सहित श्रवण यंत्र भी वितरित किया गया ।आज 162 लोगों का पंजीयन किया गया है जिन्हें जल्द ही दिव्यांग कार्ड दिया जावेगा। दिव्यांग जनों के लिए समाज कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाएं बहुत सी शासन द्वारा जारी की गई है जिसका भी लाभ कार्ड बनने के बाद दिव्यांग जनों को मिल सकेगा।दिव्यांग जनों द्वारा कार्ड पाकर काफी खुशी इजहार किया गया ।कार्ड वितरण के दौरान विजय त्रिपाठी प्रेस क्लब अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ,गणेश अग्रवाल सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी ,सिविल अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेदिव्यांग कार्ड बनाने के दौरान सुबह से शाम तक मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष रितिक अग्रवाल भी सुबह से शाम तक दिव्यांग जनों की सहायता करने में जुटे रहे जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button