व्यवसाई मुसकान अग्रवाल व युवा राजा गुप्ता व उनके साथियो के प्रयासों से असहाय व जरूरतमंदो के लिए कंबल व गर्म कपड़े बाटने की पहल को नगर मे मिल रही लगातार सराहना…

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव के युवाओ की पहल से असहाय व जरूरतमंद लोगो के लिए कंबल , गर्म कपड़े व पहनने के कपड़े एकत्रित करने के लिए युवाओं द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है | जिसके तहत लोगों से अधिक से अधिक जरूरत की वस्तुएं एकत्र की जा सके | जिसमे नगर के युवाओं द्वारा प्रचार-गाड़ी एवं विभिन्न प्रकार के ग्रुप के माध्यम से लगातार यह जानकारी नगर के सम्मानीय लोगो तक पहुंचाई जा रही है | जिसके साथ-साथ यह अनुरोध किया जा रहा है कि 13 नवंबर दिन रविवार को जब प्रचार-गाड़ी नगरवासियो के घर के समीप आए तो वह स्वेच्छा से जो भी देना चाहे वह दे सकते है | युवा द्वारा यह पहल अत्यंत सराहनीय है | इसमे मुख्य रुप से व्यवसाई मुस्कान अग्रवाल , राजा गुप्ता , ऋतिक गर्ग , पवन अग्रवाल , आकाश अग्रवाल , दलवीर महंत , रवि फ्लेक्स एंड प्रिंटिंग , रिलाइंट एडवताइसमेंट, व नगर के अन्य स्मानीय नागरिकों के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया जाएगा…!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button