आदर्श ग्राम कुमेकेला पहुंचने वाली सड़क की स्थिति जर्जर कंक्रीट से बनी सड़क मौत की सड़क देखरेख के अभाव में सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुमेकेला पंचायत में प्रधानमंत्री सड़क से सटी कंक्रीट सड़क जिसकी स्थिति बद से बदतर हो चुकी है कांक्रीट सड़क की छड़ बाहर निकल कर नागरिकों के लिए मौत की सड़क नजर आने लगी है इस सड़क से गुजरने के लिए नागरिकों को दो-चार होना पड़ रहा है कुमेकेला पंचायत के देखरेख के अभाव में सड़क बारिश समाप्त होने के बाद भी जस की तस बड़े-बड़े गड्ढे नुमा स्थिति में बनी हुई है जहां से होकर प्रधानमंत्री सड़क जो पत्थलगांव से करूंमहुआ चौक तक करोड़ों रुपए खर्च कर नई बनाई गई है किंतु प्रधानमंत्री सड़क के बीच में 1 किलोमीटर की पडने वाली कुमेकेला की कंक्रीट सड़क अपनी जर्जर अवस्था के कारण करोड़ों रुपए की सड़क नागरिकों के लिए बेकार प्रतीत हो रही है ।हमारे संवाददाता ने कुमेकेला के सचिव रामलाल धीरही से जब बात की तो उन्होंने बताया कि 1 किलोमीटर लंबी कांक्रीट सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आती है जिसकी जर्जर अवस्था के लिए हमारे द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र व्यवहार किया जा चुका है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई देती है इस कारण प्रधानमंत्री सड़क के बीच में पड़ने वाली कुमेकेला की सड़क एकदम जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं।
अब देखना यह है कि करोड़ों रुपए की सड़क के बीच में पड रही कुमेकेला की 1 किलोमीटर की सड़क कब अपने पुराने दिनों की ओर वापस लौटती है ??या यूं ही गड्ढों में तब्दील रहकर नागरिकों के लिए मौत की सड़क बन कर रहेगी ।कुमेकेला ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिला हुआ है आदर्श ग्राम पंचायत के दर्जा प्राप्त पंचायत की साख पर सड़क बट्टा लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button