खबर का असर✴️” लाखों रुपए की हाई मास्क लाइट बनी शोपीस” “समाचार प्रकाशन के बाद विभाग ने ली सुध खराब लाइटों को किया सुधार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव विगत दिनों हाई मास्क लाइट बनी शोपीस शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए गए थे जिसके बाद प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए लाखों रुपए की वो पीस बनी हाई मास्क लाइट को बनाने का कार्य शुरू किया गया है आज मां दुर्गा चौक पर लगी हाई मास्क लाइट को बनाने के लिए मैकेनिक पहुंचे एवं लाइटों को बदली किया गया।क्या सरकारी विभाग समाचार प्रकाशन की प्रतीक्षा के बाद ही कार्य करने के लिए आगे आएंगे ??हमेशा ही लाखों रुपए के बर्बादी के समाचार पत्रकारों द्वारा प्रकाशित किए जाते रहे हैं जिसके बाद ही प्रशासन हरकत में आता है ।आखिर प्रशासन सरकारी तंत्र कब तक समाचार की प्रकाशन की बाट जूता रहेगा या अपने कर्तव्य को अपने ढंग से पूरा करेगा??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button