सिख समाज के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी की 553 वा प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक जी की प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा भव्यता के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में निकली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज सिख समाज के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा भव्य आकर्षक तरीके से निकाली गई। गुरु नानक जी का 553 वां प्रकाश पर्व के मौके पर पत्थलगांव बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ ,कीर्तन, लंगर के पश्चात नगर के जसपुर मार्ग ,रायगढ़ रोड एवं अंबिकापुर रोड में भव्य शोभायात्रा निकाली गईजिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला ,पुरुष, बच्चे आकर्षक वेशभूषा में गुरु नानक देव जी के शोभा यात्रा निकाली गईशोभायात्रा में आगे आगे बैगपाइप बैंड इंस्ट्रूमेंट के साथ बैंड बाजा वाले मधुर धुन निकालते चल रहे थे वही सिख समाज के युवाओं द्वारा गुरु नानक देव जी का मधुर ध्वनि शब्द कीर्तन करते नानक देव जी के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था । महिलाएं सफेद कुर्ती पहने नानक देव जी के भजन एवं कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।पूरी शोभायात्रा के दौरान पंच प्यारों की अगुवाई करती सिख समाज की महिलाओं द्वारा शुद्ध जल से सड़कों पर अपने हाथों से झाड़ू लगाते हुए चल रही थी ।गुरुनानक देव जी का भव्य शोभायात्रा बड़े ही आकर्षक ढंग से सिख समाज द्वारा निकाली गई।

अग्रवाल समाज , ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज द्वारा सिख समाज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जलपान करा कर स्वागत किया गया। जहां अग्रवाल समाज द्वारा भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए सिख समाज के लोगों का जलपान करा कर स्वागत किया गया।नगर को रंगीन रोशनीओं एवं स्वागत द्वारों से सजाया गया पत्थलगांव नगर में सिख समाज द्वारा पूरे शहर के साथ गुरुद्वारे को रंगीन रोशनी ओं के साथ सजाया गया जिसकी छटा मनमोहक प्रतीत हो रही थी वहीं शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button