5 नम्बर वार्ड में खतरा बने बिजली तार के मामले में प्रशासन आया हरकत में लेकिन नहीं हो सका निराकरण, विद्युत विभाग कर रहा ढिलाई , लोहे के खम्भों की है आवश्यकता

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव — नगर के कश्मीरी गली वार्ड क्रमांक 5 में सड़क पर झूलते हुए तार की समस्या लगातार बनी हुई है आलम यह कि बिजली के हाई वोल्टेज का तार झूलकर काफी नीचे आ गया है जिसे मोहल्लेवासियों ने रस्सी से सहारा दिया हुआ है ।
गौरतलब है कि बिते दिनों एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी की शिकायत के एवं खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन मामले में हरकत में आया एवं मौके पर विद्युत विभाग खम्भा भी लेकर पहुंचा किंतु जो खम्भे लाए गए थे जो सीमेंट के कम उंचाई वाले खंभे थे जो इस रियाहसी इलाके हेतु उपयुक्त नही थे इस स्थान पर देखा जाए तो कायदे से पहले की तरह मौजूद लोहे के खंभों की आवश्यकता है जो वर्तमान में पूरी गली में लगाए गए हैं । विद्युत विभाग द्वारा भेजे गए सीमेंट खंभे उपयुक्त नही है जिससे समस्या का समाधान स्थायी रूप से भी नही हो पाएगा ऐसे में जरूरत है कि विद्युत विभाग तत्काल लोहे के नए खम्भे लगाकर समस्या का समाधान करे ताकि मोहल्लेवासी वर्षों से झेल रहे समस्या से निजात पा सकें
इस समस्या के लिए एसडीएम रामशिला लाल ने विद्युत विभाग को तत्काल निर्देश दिए थे लेकिन समस्या का निराकरण नही हो पाया है वहीं समस्या हेतू विद्युत विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क नही हो पा रहा है जिनके फोन भी बंद बता रहे हैं ।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द उंचे खंभे लगाकर समस्या का समाधान किया जाए ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button