स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते कचरे के ढेर नगर पंचायत डस्टबिन स्टैंड लगाकर भूला स्टैंड बढ़ा रहे स्वच्छता अभियान की शोभा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जहां एक हो पूरा देश स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है वही छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल भी स्वच्छता को लेकर नित नई नई योजनाएं संचालित कर रहे हैं ताकि नगर के साथ राज्य स्वच्छता की ओर बढ़ अपना स्वच्छता के प्रति डंका बजा सकें।आसपास की स्वच्छता रहेगी तो बीमारियां घटेगी के नारे को बुलंद करने के लिए नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं किंतु इन सभी के विपरीत पत्थलगांव नगर पंचायत द्वारा हजारों रुपए खर्च कर स्वच्छता के लिए डस्टबिन स्टैंड तो लगा दिए गए किंतु कुछ दिनों बाद ही स्वच्छता डस्टबिन स्टैंड से डब्बे ही गायब हो चले हैं । डस्टबिन के अभाव में नगर पंचायत के खाली पड़े स्टैंड लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं ।नागरिक खुले में कचरा फेंक रहे हैं जिसके कारण जगह जगह नगर में कचरे का ढेर लगा हुआ है एवं बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।
नगर पंचायत की कचरा उठाने की ठेलें कबाड़ में तब्दील
नगर पंचायत द्वारा कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मियों को दिए गए कचरा ठेलें जगह जगह फेंकाकर कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी इस ओर आंखें बंद कर कोई ध्यान नहीं दे रहे ।जब इस संबंध में नगर पंचायत के सफाई दरोगा से बात की गई तो उनके द्वारा नगर पंचायत के पास डस्टबिन का अभाव बताकर पल्ला झाड़ते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button